भिलाई नगर 15 नवंबर 2024:- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय अंतर्महाविद्यालयीन तैराकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रभारी शारीरिक शिक्षा संचालक डॉ. दिनेश नामदेव, मंच पर आसीन थे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्चना झा एवं डीन अकादमिक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव थे। इस अवसर पर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में एन आई एस कोच तामेश्वर घिघोरी मुख्य निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की परंपरा अनुसार पौधे से किया गया।







उद्घाटन समारोह के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रभारी शारीरिक शिक्षा संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत वर्षों से सफलतापूर्वक कर रहा है। यहा के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेल गतिविधियों में भी अव्वल रहते है। महाविद्यालय दिन प्रति दिन नई ऊचाईयों को हासिल कर रहा है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने प्रतियोगित्ता के औपचारिक उदघाटन की घोषणा करते हुए प्रतिभागी खिलाडीयों को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष महाविद्यालय के डीन अकादमिक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद
राव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी

भविष्य में तैराकी की ऊँचाइयों तक पहुँचने में सफल होंगे। इस प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबध्द 10 महाविद्यालयों के
कुल 11 महिला एवं 23 पुरूष प्रतिभागियो ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया।


जिसके परिणाम इस प्रकार है:-
पुरूष वर्ग में प्रशांत बिसाई, कमल राम, राजीव ओझा, हर्ष वर्मा शास. वी वाई.टी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग, डोमन देवांगन, दिलेश्वर यादव, ईश्वर ओझा शास महाविद्यालय उतई, घमेश साहू, शास. दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव के खिलाडी विजेता रहे।
महिला वर्ग में कु. दिलेश्वरी ओझा, कु धन्नु ओझा, कु. हेमलता ओझा शास, कन्या महाविद्यालय दुर्ग, कु. हिना ओझा, कु वैशाली शास. वी वाई.टी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग, कु. भूमिका ओझा शास. महाविद्यालय उतई, कु अंजली पासी, मनसा शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय कुरूद के खिलाडी विजेता रहे।
इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के क्रिडाधिकारी डॉ नीता नायर, डॉ. अर्चना सडंगी, श्री प्रशांत सिरसट, श्री खिलेश्वर चंद्राकर, नन्दा साहू एवं महाविद्यालय के श्री राजकुमार वर्मा, श्री गौरव चौहान, श्री पिकेश, श्री राधेश्याम साहू, श्री रमेश पासवान, श्री रामू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने किया। उक्ताशय की जानकारी महाविद्याय के क्रीडाधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार सिंह ने दी।









