अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश – भिलाई नगर पुलिस की बड़ी सफलता

🔹 उड़िसा–भिलाई के बीच सक्रिय वाहन चोर गैंग गिरफ्तार
🔹 उड़िसा में चोरी कर भिलाई में एवं भिलाई में चोरी कर उड़िसा में बेचते थे मोटर सायकल
🔹 चोरी के वाहनों को खण्डहर एवं झाड़ियों में छिपाकर रखते थे आरोपी
🔹 02 शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
🔹 04 चोरी की मोटर सायकल (कीमत लगभग ₹03 लाख) जप्त
🔹 भिलाई नगर, नेवई एवं उड़िसा के कुल 04 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा

भिलाई नगर 17 जनवरी 2026:- अजय सिंह द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी मोटर सायकल से सब्जी खरीदने साप्ताहिक शनिचरी बाजार, रूआबांधा मार्केट गया था, जहाँ उसने अपनी मोटर सायकल शासकीय अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। वापस लौटने पर उसकी एचएफ डिलक्स मोटर सायकल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 690/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान कार्रवाई

मामले की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी के दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि बनवाली कोलथिया, जो पूर्व में सेक्टर-10 भिलाई में सीमेंट दुकान में कार्यरत था एवं वर्तमान में मैत्री कुंज, रिसाली में नवनिर्मित मकानों में चौकीदारी का कार्य करता था, चोरी की मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।
सूचना के आधार पर आरोपी बनवाली कोलथिया को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों प्रदीप बाग उर्फ राजू एवं दिलीप के साथ मिलकर वाहन चोरी करना स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी प्रदीप बाग उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया।

अपराध का तरीका
आरोपियों द्वारा:
उड़िसा से मोटर सायकल चोरी कर भिलाई में बेचने
भिलाई से मोटर सायकल चोरी कर उड़िसा में बेचने
चोरी के वाहनों को सिविक सेंटर के पास झाड़ियों में एवं सेक्टर-06 एलआईसी कार्यालय के पास स्थित खण्डहर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की गई।
आरोपियों की निशानदेही पर 04 मोटर सायकल (कीमत लगभग ₹03.00 लाख) जप्त की गई।
मामलों का खुलासा
आरोपियों की गिरफ्तारी से:
थाना भिलाई नगर – 01 प्रकरण
थाना नेवई – 01 प्रकरण
उड़िसा – 02 प्रकरण
कुल 04 वाहन चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है।
आरोपी आदतन अपराधी हैं एवं पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर वैधानिक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- बनवाली कोलथिया, उम्र 40 वर्ष
निवासी – जिला नयापड़ा, उड़िसा - प्रदीप बाग उर्फ राजू, उम्र 28 वर्ष
निवासी – जिला नयापड़ा, उड़िसा


