अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…..योग कर मन व शरीर को रखे स्वस्थ्य: महापौर शशि सिन्हा… योगाभ्यास कर प्रदेश सचिव ने दिलाया संकल्प…

21-06-2023-1.jpg

रिसाली 21 जून 2023 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को नगर पालिक निगम रिसाली ने वार्ड 11 मरोदा स्थित इस्पात क्लब में योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि योग को उत्सवधर्मिता के रूप में बिल्कुल न ले। इसे अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करे। यह निरोग रहने का एक मात्र साधन है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू सह पत्नी विशेष रूप से उपस्थित थे।


योग शिविर में सुबह 6ः00 बजे आर्ट आॅफ लिविंग के मास्टर टेªनर गुलाब जी को विशेष रूप से योगाभ्यास के लिए आमंत्रित गया था। उनके मार्ग दर्शन में सभापति केशव बंछोर, आयुक्त आशीष देवांगन, महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, सोनिया देवांगन, पार्षद जमुना ठाकुर, रेखा देवी, सारिका साहू, डोमन बारले, सरिता देवांगन एल्डरमेन संतू दास मानिकपुरी, संध्या वर्मा, संगीता सिंह, शिशिर साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ समेत नागरिक व बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। शिविर का समापन सुबह 7ः30 बजे हुआ।

प्रदेश महामंत्री ने दिलाया संकल्प

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने योग शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने के साथ-साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प ले। मनुष्य की जिम्मेदारी अन्य प्राणियों से अधिक है। जब तक आप स्वस्थ्य नहीं रहेंगे आप अपने जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकते। स्वस्थ्य रहने नियमित योगा करे।


scroll to top