तीजा पर मायके जाना महिला को पड़ा भारी चोर ने घर से पार कर दिए लाखों के गहने…. सुने मकान का ताला तोड़कर सोने – चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी……

IMG_20230728_191922-2.jpg

भिलाईनगर 21 सितंबर 2023। जामुल थाना अंतर्गत चोर ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ले गया। दरअसल घर का मुखिया काम पर चला गया था और पत्नी तीजा के लिए मायके चली गई थी। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बापू नगर जामुल निवासी सत कुमार साहू (42वर्ष ) मेड़ेसरा पावर ग्रीड में गार्ड का काम करता है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 सितंबर की रात 7.30 बजे घर में ताला बंद कर ड्युटी करने मेड़ेसरा चला गया था। प्रार्थी की पत्नी तीजा मनाने बच्चो के साथ छावनी बस्ती चली गई थी। घर में कोई नहीं था। अगले दिन सुबह 7 बजे घर आया तो देखा कि घर के गेट में ताला बंद था।

ताला खोलकर अंदर गया तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर अंदर रखे आलमारी का भी ताला टूटा था। आलमारी के अंदर रखे सुटकेस जिसमें सोने चांदी के आभूषण 2 नग सोने का हार, 2 नग सोने का चैन, 01 सोने की अंगुठी, 04 जोड़ी सोने की आईरिंग, 1 सोने का झुमका, 4 नग सोने का मंगलसूत्र छोटा बड़ा, 1 नग चांदी का करधन, 4 जोड़ी चांदी का पायल तथा आलमारी में रखे बंड पेपर तथा 20 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


scroll to top