गौरेला- पेंड्रा- मरवाही 02 जनवरी 2026:- छत्तीसगढ़ सरकार ने गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक के पद पर 2014 बैंच के आईपीएस मनोज खिलारी कि पदस्थापना की गई है वर्तमान में मनोज कुमार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी बिलासपुर के सेनानी के पद पर कार्यरत हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस एस.आर. भगत 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत हो गए, गौरेला पेंड्रा मरवाही के नए पुलिस अधीक्षक के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मनोज कुमार खिलारी को पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है।





