IPS रतनलाल डांगी ने निर्देशक नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर का कार्यभार संभाला…

IMG_20221125_181458.jpg

रायपुर 25 नवंबर 2022 भारतीय पुलिस सेवा 2003 बैच के अधिकारी रतनलाल डांगी में आज निर्देशक नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर का पदभार ग्रहण कर लिया पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी का भ्रमण के उपरांत अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यक्रमों की जानकारी ली..

उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया उल्लेखनीय है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किए थे इसी तारतम्य मे बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक का कार्य संभाल रहे रतन लाल डांगी का तबादला निर्देशक नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर किया गया

2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रतनलाल डांगी इसके पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक के रूप में दंतेवाड़ा ,कांकेर, राजनांदगांव व प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज व पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का दायित्व बखूबी तो संभाल चुके हैं…


scroll to top