IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग:- लाल उम्मेद सिंह राजधानी रायपुर के नए पुलिस अधीक्षक … कोरिया की जिम्मेदारी रवि कुर्रे को सौंपा गया…SSP डॉ संतोष कुमार सिंह का तबादला पुलिस मुख्यालय… हरीश राठौर को  मुख्यमंत्री सुरक्षा का दायित्व…

IMG_20241211_230646.jpg

रायपुर 11 दिसंबर 2024:- छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने रायपुर एसएसपी डॉ संतोष कुमार सिंह समेत 4 IPS का तबादला किया है। मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी IPS लाल उम्मेद सिंह राजधानी रायपुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। एसएसपी डॉ संतोष कुमार सिंह को AIG पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं सेनानी 18 वी बटालियन मनेन्द्रगढ़ रवि कुर्रे कोरिया के नए एसपी बनाए गए हैं।

वहीं कोरिया पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को 14 वी बटालियन धनोरा बालोद  ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर हरीश राठौर को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश राठौर सेनानी VIP बटालियन माना रायपुर में पदस्थ थे। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने आदेश जारी किया है।

राजधानी के नए पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के तौर पर पदस्थ थे कबीरधाम जिले में दो दफा पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल चुके लाल उम्मेद सिंह बलरामपुर रामानुजगंज के भी पुलिस अधीक्षक का कार्य पूर्व में संभाल चुके हैं, राजधानी रायपुर में लाल उम्मेद सिंह पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर का भी बखूबी कार्यभार संभाला है।


scroll to top