भोपाल 29 फरवरी 2024 :- लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया को पदोन्नत किया है। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार अब वे विशेष पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अविभाजित मध्यप्रदेश दंतेवाड़ा में एसपी,1994 मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई-दुर्ग शहर की कमान संभाल चुके विजय कटारिया को गृह विभाग ने पदोन्नत किया है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद से पदोन्नत कर अब विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनकी पदोन्नति से पुलिस विभाग में खुशी की लहर है। उन्हें बधाईयां देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विजय कटारिया को आज मध्य प्रदेश शासन ने विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया उन्हें फिलहाल विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनाती की गई है पदोन्नति के पहले विजय कटारिया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन का कार्य देख रहे थे।

IPS विजय कटारिया प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी के रूप में रीवा से कार्यभार प्रारंभ करने वाले विजय कटारिया सीएसपी जगदलपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर भिलाई दुर्ग शहर 1996 में 17वीं बटालियन भिंड के कमांडेंट बने 1997 में दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक का दायित्व सोपा गया इसी दौरान नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले की आंध्र प्रदेश की सीमा पर ब्लास्ट किया पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात विजय कटारिया सूचना मिलते ही तत्काल बुलेट से एक जवान को पीछे बैठाकर घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।






विजय कटारिया 18वीं बटालियन शिवपुरी के भी कमांडेंट रहे बड़वानी झाबुआ के पुलिस अधीक्षक का बखूबी दायित्व संभाल चुके थे फिर आपका तबादला 14वी बटालियन ग्वालियर किया गया आप एसपी मंदसौर भी रहे एक सप्ताह तक डीआईजी सीआईडी का कार्यभार संभाला फिर आप रतलाम के डीआईजी बनाए गए 1 साल का कार्यकाल पूरा कर आपका तबादला डीआईजी छतरपुर के पद पर कर दिया गया 9 महीने तक शानदार कार्य के बाद आप एडिशनल सेक्रेटरी होम बनाए गए


फिर आप सेक्रेटरी होम के पद पर तैनात हुए आईजी के रूप में होशंगाबाद रेंज आपको दिया गया 1 साल तक शानदार कार्यकाल के बाद आईजी EOW पुलिस मुख्यालय मैं सेवा देने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति हुई और आप पुन EOW दायित्व संभाला आपकी पदस्थापना PTRI मैं किया गया अपने मध्य प्रदेश सरकार में गृहमंत्री के ओएसडी भी रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में वेलफेयर कल्याण और लेखा शाखा में तीन साल से अधिक सेवा देने के उपरांत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर पुलिस मुख्यालय में आपकी तैनाती की गई ।



और 1 मार्च 2024 को आपको स्पेशल पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति करते हुए पुलिस मुख्यालय में ही प्रशासन का दायित्व सोपा गया है 2025 में पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत होने वाले विजय कटारिया मुलाकात चंडीगढ़ राज्य के निवासी हैं बेहतर पुलिस अधिकारी के रूप में मध्य प्रदेश पुलिस महकमा में आपकी पहचान है आपने जिन जिलों में भी कार्य किया है अपने कार्यों के बदौलत आपने पुलिस और आम जनमानस के बीच अमिट छाप छोड़ है।











