शपथ फाऊंडेशन भिलाई के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की माताजी ईश्वरी देवी गुप्ता का निधन…. शनिवार 4 MAY को सुबह 11:00 बजे राधिका नगर स्थित निवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार….

IMG_20240504_061025.jpg

भिलाई नगर 4 MAY 2024:- – शपथ फाऊंडेशन भिलाई के अध्यक्ष  अशोक गुप्ता  की माताजी श्रीमती ईश्वरी देवी गुप्ता
हमारे बीच नहीं रही उन्होंने आज शनिवार 4 मई 2024 को रात्रि 1:45 बजे अंतिम सांस ली । वे 85 साल की थी

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है ईश्वरी देवी गुप्ता सामाजिक कार्यों और दायित्वों का अपने कार्यकाल में बखूबी निभाया है मिलनसार बहुमुखी प्रतिभा की धनी, गरीब दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली हंसमुख स्वभाव की ईश्वरी देवी गुप्ता के निधन से गुप्ता समाज में शोक का माहौल है वह हमेशा धार्मिक कार्यों में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहने वाली ईश्वरी देवी गुप्ता के निधन से परिवार के साथ-साथ कसोधन वैसे समाज में भी शोक व्याप्त है ईश्वरी देवी गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता की भाभी थी वे अपने पीछे एक पुत्र अशोक गुप्ता व दो पुत्री सहित भारत पूरा परिवार छोड़ गई है।


उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास 29/11 राधिका नगर से सुबह 11:00 बजे मुक्तिधाम के लिए निकलेगी ! श्रीमती ईश्वरी देवी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शपथ फाऊंडेशन भिलाई के संरक्षक वीरेंद्र सतपति कसौधन वैश्य समाज के शारदा गुप्ता अमिताभ भट्टाचार्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.


scroll to top