“मिसेस मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2022 का आयोजन नीलम द ग्रेड गोवा में” S. S. फाउंडेशन का आयोजन…

IMG-20221016-WA0628-1.jpg

भिलाई नगर 16 अक्टूबर 2022 :! एस. एस. फाउंडेशन, भिलाई द्वारा पहली बार बहुत बड़ा ब्यूटी पेजेनट मिस्टर, मिस और मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2022 का आयोजन नीलम द ग्रेड, गोवा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग शहरों छत्तीसगढ़, गुजरात, मधयप्रदेश, नेपाल, दिल्ली, हैदराबाद और राजस्थान से प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे।

इस आयोजन में विजेता मिस इंडिया इंटरनेशनल स्नेहा गिरि, मिस इंडिया यूनिवर्स काजल, मिस इंडिया अर्थ दीपानशी धोष और मिसेस इंडिया इंटरनेशनल हनी मलिक, मिसेस इंडिया यूनिवर्स कामता वर्मा, मिसेस इंडिया अर्थ नेहा केवट और क्लासिक वर्ग में मिसेस इंडिया इंटरनेशनल वर्षा पांडे, मिसेस इंडिया यूनिवर्स सरोज खत्री, मिसेस इंडिया अर्थ के. सविता और मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल अभिषेक रहे। और भी प्रतिभागीयो को भी सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियो को निर्णय के लिए निर्णायक के रूप डाँ. सारिका शाह, प्राची सोनी, प्रियंका मिना रही। इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी अतिथि लावण्या शर्मा जो कि साउथ की अभिनेत्री हैं। इस कार्यक्रम की संयोजक शिखा साहू का कहना है की महिलाओं को आगे लाने का वह निरंतर प्रयास कर रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम उनके उत्कृष्ट प्रयास को शिखा साहू हृदय दिल से आभार व्यक्त करती हैं।


scroll to top