जनहित संघर्ष समिति और रुद सेना ने सुपेला संडे बाजार में व्यवस्था सुधार एवं नशामुक्ति अभियान हेतु वरिष्ठ पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल का आभार जताया

भिलाई नगर 10 फरवरी 2026:- संडे सुपेला बाजार की कानून-व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए वरिष्ठ पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल का नगर निगम भिलाई व पुरी टीम को सैकडों कार्यकर्ताओं ने मिलकर साधुवाद प्रेषित किया।

सुपेला संडे बाजार न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए भी एक प्रमुख केंद्र है। व्यापार भी अनुशासन से हो और आम जनमानस को आवागमन में भी दिक्कत ना हो पिछले कुछ समय से यहाँ की अव्यवस्था और बढ़ती जा रही थी अगर कोई रोड को घेर कर व्यवसाय करेगा यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

आखिर लोग आवा गमन कहां से करेंगे यह चिंता का विषय बनी हुई थीं। कड़े रुख और पुलिस बल की मुस्तैदी से जिस तरह बाजार में अनुशासन और सुरक्षा का वातावरण निर्मित हुआ है, वह काबिले तारीफ है। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि समिति का काम किसी के व्यापार को प्रभावित करना नहीं बल्कि अनुशासन एवं नियम के अनुरूप सभी दुकानदार अपना व्यापार करें आम जनमानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

फुटकर व्यवसाईयों को व्यवस्थित किया जाना चाहिए। रोड चलने के लिए होती है ना कि व्यापार करने के लिए बहुत से लोग तरह-तरह के मीडिया में बयान दे रहे हैं समिति सभी के भावनाओं का सम्मान करती है और सभी से सामंजस्य बनाकर काम करना चाहती है।

रुद्र सेना के संयोजक अरुण बेरी ने कहा वरिष्ठ पुलिस कप्तान का आभार जताया विशेष रूप से नशामुक्ति की दिशा में पुलिस द्वारा किया गया हस्तक्षेप अत्यंत प्रभावशाली रहा है। नशे के अवैध व्यापार पर प्रहार करके न केवल अपराधों की जड़ को काटा है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को एक सुरक्षित भविष्य की उम्मीद दी है। एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में इस संवेदनशीलता ने आम जनता के बीच पुलिस की छवि को और अधिक विश्वसनीय बनाया है।
इस सफल कार्यवाही के लिए प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन कि देखरेख में इसी तरह के सुधारात्मक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल द्वारा लिखी पुस्तक पुलिस श्वान प्रशिक्षण एवं प्रबंधन को समिति को भेंट की गई।
आभार व्यक्त करने वाले में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता रूद्र सेना के संयोजक अरुण बेरी,विनोद उपाध्याय ,जेपी घनघोरकर ,निशु पांडेय ,बंटी नाहर, वीरेंद्र यादव, राजेश सिंह ,भास्कर तिवारी, रणजीत सिंह, संजय दुबे, हरिश्चंद्र भारती, निर्मल भारती, संतोष जायसवाल, विजय कुमार सिंह ,ज्ञानेंद्र पांडेय ,राजेश बजाज, रवि तिवारी, अनु शुक्ला, विनय देवांगन, अशोक गहलोत ,अनिल गुप्ता अनुपम नंदा ,गजेंद्र प्रताप ,कुलेश्वर उपाध्याय, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।




