जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा रजत जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा हेतु 11 दिवसीय जन- जागरूकता अभियान की सफल शुभारंभ….

IMG-20260102-WA0412.jpg

रजत जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा हेतु 11 दिवसीय जन- जागरूकता अभियान की सफल शुभारंभ

महिला सुरक्षा पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक अलग-अलग जगह में पुलिस द्वारा किया जाएगा

जांजगीर चांपा 02 जनवरी 2026:- छत्तीसगढ़ पुलिस की रजत जयंती के सफल आयोजन के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु  01 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक 11 दिवसीय “अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन -जागरूकता अभियान” का आयोजन जांजगीर पुलिस द्वारा किया जा रहा है। अभियान का उद्घाटन समारोह  01 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर के CCTNS कक्ष में मुख्य अतिथि श्रीमती प्रियंका अग्रवाल पंचम अपर सत्र न्यायधीश जांजगीर एवं पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय  की उपस्थिति में तथा CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृव में किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, तथा आपातकालीन सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार -प्रसार किया जाएगा।

अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित “अभिव्यक्ति ऐप” का वृहद स्तर पर प्रचार -प्रसार किया जाएगा। अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवतियों के मोबाइल फोन में इस ऐप को डाउनलोड कराकर उनका पंजीकरण कराया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही चाइल्ड सेफ्टी मॉड्यूल के अंतर्गत बच्चियों से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। यह ऑनलाइन सेफ्टी मॉड्यूल कुल 09 महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित है।

महिला शक्ति किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसी उद्देश्य से रजत जयंती वर्ष के दौरान महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं सुरक्षा की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।


यह रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव का नहीं, बल्कि नारी सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों को सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का वर्ष है। समाज के सभी वर्गों से आह्वान है कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और महिला सशक्तिकरण की इस यात्रा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

पुलिस का यह प्रयास महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपरोक्त शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी सहित समाज के प्रतिष्ठित महिला एवं सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


scroll to top