जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी 11 किलो गौ मांस के साथ दो आरोपियों को चौकी करडेगा पुलिस किया गिरफ्तार, भेजा जेल…

IMG_20250421_201507.jpg


जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी
11किलो गौ मांस के साथ दो आरोपियों को चौकी करडेगा पुलिस किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आरोपी बैग में गौ मांस रखकर, बिक्री हेतु तलाश रहे थे ग्राहक
मुखबिर की सूचना पर आए, पुलिस की गिरफ्त में
आरोपियों द्वारा गौ मांस परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर साइकल को भी पुलिस ने किया जप्त
आरोपियों के विरुद्ध चौकी करडेगा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध
मामले में एक आरोपी फरार, जिसे पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, शीघ्र की जाएगी गिरफ्तारी
नाम गिरफ्तार आरोपी:- 1. देव कुमार राम, 37 वर्ष, निवासी, ग्राम जोकारी, नवाटोली, थाना कुनकुरी जिला जशपुर
2. गोविन्द राम,  26 वर्ष, निवासी ढोढिआरा, चौकी करडेगा जिला जशपुर

जशपुर 21 अप्रैल 2025:- 19 अप्रैल को चौकी करडेगा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, कि कुछ व्यक्ति, एक काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकल में, एक नीले, लाल रंग की बैग में गौ वंश, के मांस को लेकर, गोड़अम्बा पंचायत भवन के पास बिक्री करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं,

जिस पर चौकी करडेगा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तत्काल रवाना होकर गोड़अम्बा पंचायत भवन के पास उक्त संदेहियों की घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर एक आरोपी फरार हो गया, मौके पर पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया, पुलिस के द्वारा दोनों संदेहीवो आरोपियों का नाम पता पूछने पर क्रमशः अपना नाम 1. देव कुमार राम, उम्र 37 वर्ष, निवासी, ग्राम जोकारी, नवाटोली, थाना कुनकुरी जिला जशपुर,गोविन्द राम,  26 वर्ष, निवासी ढोढिआरा, चौकी करडेगा जिला जशपुर  बताए।

पुलिस के द्वारा जब संदेहियों के पास रखी नीले- लाल रंग की बैग की तलाशी ली गई तो, उसमें काले रंग की प्लास्टिक की 11थैली में, कच्चा मांस, बरामद हुआ, मांस के संबंध में आरोपियों से पूछने पर संतोषप्रद, जवाब, नहीं देने पर, जप्त मांस का पशु चिकित्सक से जांच कराई गई, पशु चिकित्सक के द्वारा थैली में बंधे कच्चे मांस को गौ वंश का मांस होना पुष्टि करने पर, पुलिस के द्वारा दोनो आरोपी क्रमशः . देव कुमार राम,  37 वर्ष, निवासी, ग्राम जोकारी ,नवाटोली, थाना कुनकुरी जिला जशपुर

गोविन्द राम,  26 वर्ष, निवासी ढोढिआरा, चौकी करडेगा जिला जशपुर के विरुद्ध छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया गया।तथा गौ वंश परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर के काले रंग की मोटर साइकल को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्राम बनडेगा , चौकी करडेगा, से गौ मांस को बैग में भरकर, बिक्री करने हेतु ग्राम जोकारी, थाना कुनकुरी ले जा रहे थे। पुलिस के द्वारा इस विषय पर जांच जारी है। पुलिस ने मामले में फरार एक आरोपी को चिन्हित कर लिया है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
गौ वंश मांस की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी करडेगा उप निरीक्षक  भागवत नायकर, आरक्षक कालेश्वर, राजकुमार यादव व सैनिक बंधु राम की सराहनीय भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11किलो गौमांस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है, फरार आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा


scroll to top