छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी जीतेंद्र शुक्ला को नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

रायपुर 29 दिसंबर 2025:- छत्तीसगढ़ के एक और आईपीएस अधिकारी 2013 बैंच के जितेंद्र शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार को अपनी सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्री शुक्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानि NSG का ग्रुप कमांडर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।

चीफ सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ को केंद्र से भेजे गए पत्र में पत्र में कहा गया है कि, जितेंद्र शुक्ला, IPS (CH:2013) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर (SP स्तर) के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति दे दी है। अतः अनुरोध है कि, जितेंद्र शुक्ला, IPS (CH:2013) को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार संभाल सकें। भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से उक्त पत्र छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा गया है।

जितेंद्र शुक्ला छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूलतः उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। 243 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने।
जितेंद्र शुक्ला छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूलतः उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले है। उनका जन्म इलाहाबाद में 22 सितंबर 1983 को हुआ है। उन्होंने इलाहाबाद के ही राजकीय इंटर कॉलेज से अपने स्कूलिंग पुरी की। फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए फिर भूगोल में एमए किया। एमए के बाद जितेंद्र शुक्ला यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
स्कूल पास करने के लिए बाद ही जितेंद्र शुक्ला का लक्ष्य सिविल सर्विसेस था। जिसके चलते उन्होंने 12वीं के बाद आर्टस लेकर बीए शुरू कर दिया था। जितेंद्र के पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे। जिसके चलते उनके बीए करने के फैसले पर काफी दिन नाराज भी रहे थे। 2006 में जितेंद्र शुक्ला ने यूपीएससी का फर्स्ट अटेम्प्ट भी दिया पर उनका प्री नहीं निकला इसके बाद उन्होंने 2 साल के लिए गैप लिया। 2009 और 10 में यूपीएससी जितेंद्र शुक्ला ने दिया पर सफल नहीं हो सके। फिर 2011 में गैप करने के बाद यूपीएससी क्रैक जितेंद्र शुक्ला ने किया। 2012 यूपीएससी में 243 वीं रैंक के साथ यूपीएससी जितेंद्र शुक्ला ने किया। ऑप्शनल सब्जेक्ट में जितेंद्र शुक्ला ने हिंदी साहित्य और भूगोल सब्जेक्ट लिया था। यूपी पीएससी में ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर भी जितेंद्र शुक्ला सलेक्ट हुए।
जितेंद्र शुक्ला ने 2 सितंबर 2013 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। हुए बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर तैनात रहे। बिलासपुर के कोटा थाना प्रभारी वे रहे। इसके बाद अंबिकापुर में सीएसपी रहे। फिर एडिशनल एसपी सुकमा रहे। जितेंद्र शुक्ला सुकमा, नारायणपुर ,महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रहे। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पांचवी वाहिनी जगदलपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं नारायणपुर स्थित सोलहवीं बटालियन के कमांडेंट भी रहे। कवर्धा बटालियन में भी कमांडेंट रहे। नारायणपुर कमांडेंट रहने के दौरान मलखंभको काफी प्रमोट किया और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। जितेंद्र शुक्ला को क्रिकेट खेलने का शौक हैं।




