पत्रकार राज किशोर भगत नहीं रहे… 19 मार्च को सुबह 9:00 बजे उनके गृह ग्राम जशपुर जिले में होगा अंतिम संस्कार…
रायपुर/भिलाई नगर/जशपुर 18 मार्च 2026:- वरिष्ठ पत्रकार राज किशोर भगत का राजधानी रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में 17 – 18 मार्च की रात्रि 2:30 बजे के करीब देहांत हो गया वे 40 साल के थे।

लंबे समय तक इस्पात नगरी भिलाई में दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दी है मिलनसार बहुमुखी प्रतिभा के धनी राज किशोर भगत अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे इनकी दो बहनों का विवाह हो चुका है माता-पिता पूर्व में ही इस दुनिया से अलविदा हो चुके हैं। उनका शव संध्या के समय राजधानी रायपुर से उनके गृह ग्राम के लिए रवाना हुआ जो सुबह 7:00 बजे तक पहुंचाने की संभावना है।
19 मार्च को सुबह 9:00 बजे जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनके गृह ग्राम में इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजकिशोर भगत के निधन पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव, इस्पात नगरी भिलाई के पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Steel city ON line परिवार ने भी पत्रकार राज किशोर भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



