पत्रकार संतोष यादव का निधन… इस्पात नगरी भिलाई के पत्रकारों में शोक की लहर

IMG-20251003-WA1033.jpg

पत्रकार संतोष यादव का निधन… इस्पात नगरी भिलाई के पत्रकारों में शोक की लहर….

भिलाई नगर 04 अक्टूबर 2025:-  इस्पात नगरी भिलाई के मीडिया संस्थानों में सेवाएं दे चुके फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी  भिलाई तीन निवासी  संतोष यादव का आज संध्या दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वे 51 साल के थे उनका अंतिम संस्कार शनिवार 4 अक्टूबर को किया जाएगा  शुक्रवार को संध्या 6:15 बजे के करीब भिलाई 3 स्थित निवास में उन्हें बेचैनी एवं सांस लेने में दिक्कत हुई।  समीप के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत इंजेक्शन लगाकर किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दीसंतोष यादव का अंतिम संस्कार रविवार 5 अक्टूबर को दोपहर में किया जाएगा वे तीन भाई और एक बहन थे भाइयों में सबसे छोटे थे

चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की बात कहते हुए किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की बात कही। संतोष के बड़े भाई और मित्र उन्हें बोलेरो वाहन से  लेकर भिलाई आ रहे थे, तभी डबरा पारा के पास हालत और खराब हो गई। बीएम शाह हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया उनके शव को अस्पताल के मंरचुरी में रखा गया है

सहायक उप निरीक्षक कुश्ती के मशहूर पहलवान राममिलन यादव के सुपुत्र 51 साल के संतोष यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी थे 15 दिसंबर 1974 को उनका जन्म हुआ था मृतक संतोष यादव की लड़की आदीति 12वीं और लड़का आदित्य राज यादव 11वीं में पढ़ता है। वे श्रीमती सुशीला देवी यादव के पति थे।

निधन की खबर लगते ही वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा नेता शारदा गुप्ता राम उपकार तिवारी खिलावन साहू सुजीत बघेल सहित शहर के पत्रकार साथी भी अस्पताल पहुंचे

श्रीकृष्ण सेना के प्रमुख, संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष भी थे। संतोष यादव अधिवक्ता भी थे। विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग से स्नातक की पढ़ाई की थी। पर्यावरण के प्रति गंभीर हमेशा पर्यावरण के लिए बढ़-चढ़कर काम किया संतोष यादव का अंतिम संस्कार  शनिवार 4 अक्टूबर को किया जाएगा

संतोष यादव के निधन पर Steel City online परिवार में गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी संतोष यादव के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि दी।


scroll to top