मुख्यमंत्री के भेट मुलाकात कार्यक्रम से महज 20 मीटर पहले प्रदर्शनकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में... - Steel City Online News Portal

मुख्यमंत्री के भेट मुलाकात कार्यक्रम से महज 20 मीटर पहले प्रदर्शनकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में…

IMG-20230804-WA0939.jpg

भिलाई नगर 4 अगस्त 2023: भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भिलाई निगम पार्षदों के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेंट मुलाकात कार्यक्रम आए अपने सवालों के सभा स्थल की ओर बढ़ रहे भाजपाईयों को पुलिस ने सभा स्थल से महज 20 मीटर पहले रोका।

सभी को गिरफ्तार कर जामुल थाने ले जाया गया। सभी कार्यकर्ता काला कपड़ा पहन सभा स्थल की ओर अपने सवालों के साथ बढ़ रहे थे।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस पर प्रकार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शराब बंदी, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने के झूठे वादों के साथ सत्ता में आई थी। सत्ता में आते ही सत्ता के नशे में शराब घोटाला, बेरोजगारी भत्ते में तरह तरह के नियम, सीजीपीएसी में घोटाला, व्यापम घोटाला करने के बाद इनके सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आगया हैं।

भिलाई निगम के पार्षदों ने बताया कि भिलाई निगम में जिस प्रकार प्रतिशत में कमीशन का खेल चल रहा है और खुर्शीपार क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि के राशन दुकान और कांग्रेस पार्षद के राशन दुकान में जिस प्रकार स्टॉक में गड़बड़ी मिली उससे सिद्ध हो चुका है की कांग्रेस विधायक का हाथ पूर्ण रूप से गरीबों के चावल को चोरी कर उनका हक मरने में हैं।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से पार्षद पियूष मिश्रा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव, पार्षद धर्मेंद्र भगत, पार्षद नोहर वर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति अंजय पांडे, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति रोहन सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति मयंक गुप्ता,

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति विक्की सोनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति विनोद गुप्ता, छाया पार्षद सन्नी यादव, छाया पार्षद बॉबी दास, मोहनीश काले, नवीन सिंह, नरेंद्र निर्मलकर, विक्की यादव, राम पूजन सिंह, शैलेंद्र कुमार, अजय वारी, प्रिंस वर्मा, अरविंद सिंह, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, प्रेम शंकर पासवान, सुभाष, राहुल झा, कृष्णा, धंजय यादव, सुजीत यादव एवं अन्य उपस्थित थे।


scroll to top