BSP का चोरी का माल खरीदने वाला सुपेला का बर्तन व्यवसायी कैलाश ताम्रकार गिरफ्तार रिमांड पर गये जेल… भट्टी पुलिस की कार्रवाई… रिसाली पार्षद पूर्व में भी प्लांट से चोरी कर बर्तन व्यवसायी को बेचा करता था
भिलाई नगर 27 अप्रैल 2025:- भट्टी पुलिस ने सुपेला के बर्तन व्यवसायी कैलाश ताम्रकार को बीएसपी के चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर पर जेल भेज दिया है। हाल ही में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मेन गेट पर नैनो कार में भिलाई स्टील प्लांट का 220 किलो कॉपर वायर चोरी कर ले जाते रिसाली वार्ड 33 के पार्षद परमेश्वर कुमार को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि पार्षद परमेश्वर पूर्व में भी तीन-चार बार प्लांट से चोरी कर माल सुपेला के बर्तन व्यवसायी कैलाश ताम्रकार को बेचा हैं।

औधोगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसपी भिलाई के सहायक उप निरीक्षक/कार्य, उमेश सिंह ठाकुर ने थाना प्रभारी भिलाई भट्टी के नाम से एक कम्प्यूटरीकृत लिखित आवेदन पत्र, एक माल जप्ती सूची, डियूटी प्रमाण पत्र, बीएसपी कर्मचारी संजय कुमार पर्सनल नं 405770 सेल नंबर 8038058 के नाम का गेटपास तथा आरोपी परमेश्वर कुमार, पिता मुरलीधर देवदास, 37 वर्ष, निवासी- रिसाली बस्ती, वार्ड 33, एवं उनसे बरामद वाहन एक सफेद रंग की टाटा नैनो कार रजिस्ट्रेशन नंबर CG 04 HU 6448 वाहन कार में रखा स्क्रैप कॉपर केबल कुल वजन 220 किग्रा कीमत रूपया 1,32,000/- रूपए को लाकर पेश किया गया पुलिस ने आरोपी को 303(2),319 (2) BNS 25.26 छग राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को मेन गेट में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जिसके पास बीएसपी कर्मचारी का गेट पास था, अपनी टाटा नेनो कार रजिस्ट्रेशन संख्या CG 04 HU 6448 से संयंत्र से बाहर जाने के लिये मेनगेट के गेट पर आया। गेट पर चेकिंग के दौरान प्रधान आरक्षक द्वारा उक्त व्यक्ति से वाहन के दस्तावेजों और ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछताछ कर रहा था, उसी दौरान, वह व्यक्ति अपनी कार छोड़कर बाहर की ओर भागने भागने के क्रम में उसके पैर में मोच आ गई जिसके बाद मेनगेट पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक ने कार चालक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े हुये व्यक्ति ने अपनी पहचान परमेश्वर कुमार, पिता मुरलीधर देवदास, – 37 वर्ष, निवासी- रिसाली बस्ती, वार्ड क्रमांक 33, के रूप में बताया। उसके पास से BSP कर्मचारी संजय कुमार, पर्सनल संख्या 405770, पद- एसीटी, विभाग-यूआरएम के नाम का मूल गेट पास मिला। कार की गहनता से जांच करने पर कार के पिछले हिस्से में कुछ स्क्रैप कॉपर केबल रखे हुए मिले। कार से बरामद किये गये स्क्रैप कॉपर केबल का वजन 220 किग्रा को भिलाई इस्पात संयंत्र के /एसएमएस-03 के अधिकारी के यसमक्ष प्रस्तुत करने पर उन्होने बरामद सामग्री को बीएसपी भिलाई की सम्पत्ति के रूप में पहचान करते हुए सम्पत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है जिसका अनुमानित कीमत रूपया 1,32,000/-(रूपए एक लाख बत्तीस हजार मात्र) है।
भिलाई इस्पात संयंत्र एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जहाँ से परमेश्वर कुमार, पिता मुरलीधर देवदास, उम्र 37 वर्ष, निवासी- रिसाली बस्ती, वार्ड 33 द्वारा संयंत्र से स्क्रैप कॉपर केबल उठाकर चोरी की नियत से कार में छिपाकर भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था
आरोपी परमेश्वर कुमार ऊर्फ पिंटू से पुछताछ में अपने साथ लक्ष्मी तांडी हर्ष देशमुख और योगेश विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करना एंव उक्त चोरी किये माल को पूर्व में शत्रुहन के माध्यम से सुपेला के कैलाश बर्तन वाले के पास कापर वायर को बेचना बताये थे आरोपी के साथ अन्य आरोपी लक्ष्मी तांडी हर्ष देशमुख एंव योगेश विश्वकर्मा के पकडा गया गवाहो के समक्ष पुछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया पुलिस ने आरोपी परमेश्वर से चोरी का मशरूका 220 किलो कापर वायर किमती करीबन 132000 रूपये एंव एक नैनो कार क्रमांक CG 04 HU 6448 किमती करीबन 50000 रूपये कुल 1,82,000 रूपये जप्त किया गया
भट्टी पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में कैलाश ताम्रकार को उसके घर में दबिश देकर पकडा गया भट्टी पुलिस ने आरोपी को आरोपी कैलाश ताम्रकार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया पुलिस के अनुसार इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।




