करवा चौथ : बादलों की लुकाछिपी से रात 8 बजे के बाद दिखा चांद, व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की..... ट्विन सिटी में जगह-जगह हुआ करवा चौथ पर आयोजन..... - Steel City Online News Portal

करवा चौथ : बादलों की लुकाछिपी से रात 8 बजे के बाद दिखा चांद, व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की….. ट्विन सिटी में जगह-जगह हुआ करवा चौथ पर आयोजन…..

IMG_20231102_074743.jpg

भिलाई नगर 2 नवंबर 2023:- बादलों की लुका छुपी से रात 8:00 बजे के बाद दिखा चांद महिलाओं ने अर्ध्य देकर अखंड सौभाग्य की कामना की लेकर बुधवार को महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। रात में भगवान गणेश, शिवजी, मां पार्वती और कार्तिकेय के साथ करवा माता और चंद्रदेव की आराधना की। ट्विनसिटी में बादलों की लुकाछिपी के बीच रात 8 बजे के बाद चांद दिखा। व्रतियों ने उनके दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के हाथ से पानी पीकव्रत पूरा किया। वैशाली नगर लोक आंगन में महिलाओं ने करवा चौथ पर सामूहिक पूजा की।

ट्विनसिटी में करवा चौथ पर्व पर हर्षोल्लास का वातावरण दिखाई दिया। कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि के अवसर पर सभी सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी आयु व कुंवारी युवतियों ने सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए दिनभर करवाचौथ का व्रत रखकर शाम को विधिवत पूजा अर्चना की और रात में बादलों के बीच छिपे चंद्रदेव के दर्शन कर जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

बुधवार की सुबह पंजाब व उत्तरभारतीय महिलाओं ने सरगी ग्रहण कर एक दिवसीय निर्जला व्रत की शुरुवात की दिनभर व्रत कर शाम को सोलह श्रृंगार कर सभी महिलाएं अपने समूहों के साथ बैठकर पूजा अर्चना की। सेक्टर 1, स्मृति नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र, नेहरू नगर, रिसाली, वीआईपी नगर व मैत्रीकुंज में भी बड़ी संख्या में महिलाओं न करवाचौथ पर पूजा अर्चना की।

लोकांगन में भजनों के साथ हुई विधिवत पूजा: वैशाली नगर के लोकांगन में पिछले 22 सालों से करवाचौथ पर सबसे

बड़ा आयोजन पार्षद रिकेश सेन द्वारा किया जाता रहा है। इस 23वें वर्ष के आयोजन में बुधवार को लोकांगन मैदान सैंकड़ों महिलाओं से भरा दिखाई दिया। जहां सभी व्रती प्रमिला सिंह के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रहीं थी वहीं कान्हा व देवा महाराज द्वारा संगीतमय भजनों का भी लोगों ने आनंद लिया।

नव वधु व बुजुर्ग महिला ने किया व्रतः इस प्रागंण में

प्राची शर्मा, कोमल मेहता, स्वाति कुबेर शर्मा ने पूजा की। वही 68 वर्षीय कुसुमलता शर्मा ने भी करवाचौथ का व्रत किया। पूजा स्थल पर व्रती सिमरन आहूजा ने बताया कि सिमरन के साथ उनके पति सुमित आहूजा पिछले 8 सालों से एक साथ व्रत कर पूजा करने लोकांगन आते है।


scroll to top