बस हादसे में मृतकों के परिजनों को केडिया डिस्टलरी देगी 10-10 लाख रुपए का मुआवजा…. ..परिवार के एक सदस्य को नौकरी और घायलों के इलाज का खर्च उठाने दिया भरोसा…

IMG-20240410-WA0341.jpg

भिलाई  नगर 10 अप्रैल 2024। मंगलवार की रात को केडिया डिस्टेलरी की बस खाई में गिर गई जिससे 12 कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में 16 कर्मचारी घायल हो गए हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं केडिया डिस्टलेरी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी व घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। अप मुख्यमंत्री गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज घटना स्थल का दौरा किया और अधिकारियों से दुर्घटना के संबंध में अवशयक जानकारी लेते हुऎ वास्तु स्थिति से अवगत हुऎ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी के एम्स अस्पताल जाकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों मूलाकत की और अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये


कुम्हारी में यह हादसा मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे हुआ। केडिया डिस्टलरी से स्टाफ को लेकर निकली हुई बस का खपरी कुम्हारी के पास मुरूम खदान में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले स्टाफ के लगभग 40 लोग सवार थे जो कि लगभग शाम 8:00 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी की बस से वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुम्हारी के पास खपरी में मुरुम खदान के बाद चालक को सड़क का अंदाजा नहीं हुआ और बस अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।


हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई। यह हादसा तब हुआ जब सभी कर्मचारी काम के बाद कंपनी की बस से घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि घायलों को रायपुर एम्स सहित अन्य नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई।
हादसे के बाद दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी घटना स्थल का दौरा किया। वे बुधवार की सुबह भी मौके पर पहुंची और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लोग घायल हुए जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर है। मरीजों की सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है। दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। दोषी पर होगी कार्रवाई- विजय शर्मा


घटना के अगले ही दिन कुम्हारी बस हादसे की जांच भी शुरू हो गई है। आईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी समेत तमाम अधिकारी आज सुबह से ही घटनास्थल पहुंचे। सुबह 11 बजे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे और खदान के नीचे उतरकर अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायलों का हाल जानने के लिए रायपुर एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और परिजन ने बताया है कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। जांच के बाद बाकी बातें साफ होंगी। उन्होंने कहा यह भी जांच होगी कि फैक्ट्री ने कर्मचारियों के सुरक्षा के क्या उपाय किए थे, उनका बीमा था या नहीं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।



दुर्घटना में इन 12 लोगों ने गंवाई जान

शांति बाई देवांगन पति स्व. बिहारी लाल देवांगन (60 वर्ष) महमायापारा वार्ड 03 कुम्हारी

सत्या बाई निषाद पति अभय निषाद (60 वर्ष) रामनगर कुम्हारी,

राजू राम पिता रामवृक्ष नाई (49 वर्ष) सेवा समिति कैम्प-2 भिलाई

पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल (50 वर्ष) पता जोन 3 खुर्सीपार, भिलाई

कमलेश देशलहरा पिता तुलसी राम देशलहरे (35 वर्ष) सेक्टर 4 सड़क 28 म.नं. 26 भिलाई

निखु भाई पटेल पिता मदन भाई पटेल (63 वर्ष) पता सेक्टर-2, भिलाई नगर

परमानंद तिवारी पिता स्व. वासुदेव तिवारी (55 वर्ष) हाउसिंग बोर्ड दादर रोड चरोदा थाना भिलाई-3

त्रिभुवन पाण्डेय पिता स्व. जय किसन पाण्डेय (55 वर्ष) पता प्रगति नगर रिसाली भिलाई
बिहारी यादव पिता भूखन यादव (60 वर्ष) शास्त्री नगर भिलाई

मनोज कुमार ध्रुव पिता मनाराम ध्रुव (43 वर्ष) पत्ता म.नं.858/4 ड्रीम सिटी वार्ड-7 भिलाई उमदा रोड

अमित सिन्हा पिता मोहन लाल सिन्हा (40 वर्ष) पता शंकर नगर वार्ड-11 थाना मोहन नगर जिला-दुर्ग

कृष्णा साहू पिता टोंका साहू (45 वर्ष) पता-केनाल रोड जोन-2 खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार


scroll to top