वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र शांतिनगर में होगी खाटू धाम की स्थापना, राजस्थान से आयेगी बाबा की प्रतिमा, भोग के लिए बनेगी अलग रसोई….श्री खाटू धाम स्थापना के लिए हुए वेैदिक मंत्रोच्चार, बनारस से आएंगे विद्वान पंडित….

IMG-20260217-WA1153.jpg

शांतिननगर में होगी खाटू धाम की स्थापना, राजस्थान से आयेगी बाबा की प्रतिमा, भोग के लिए बनेगी अलग रसोई

श्री खाटू धाम स्थापना के लिए हुए वेैदिक मंत्रोच्चार, बनारस से आएंगे विद्वान पंडित?

भिलाई नगर 17 फरवरी 2026:-  ट्विनसिटी के शांति नगर दशहरा मैदान में बहुप्रतीक्षित भव्य खाटू श्याम मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया और श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 2500 वर्गफीट मंदिर प्रांगण के निर्माण का कार्य लगभग दो महिने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।जिसकी लागत 10 लाख रु से अधिक आयेगी। साथ ही मंदिर में विराजित होने वाली 1 लाख 21 हजार रुपये से बाबा की प्रतिमा राजस्थान से मंगाई गई है। मंदिर निर्माण के बाद यहां प्रतिदिन आरती, विशेष अवसरों पर महाप्रसाद वितरण और बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही यहां बाबा के भाग बनाने के लिए विशेष रसोई का निर्माण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


महाशिवरात्रि के अवसर पर शांति नगर दशहरा मैदान स्थित पिपलेश्वर धाम मंदिर परिसर के पास श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ खाटू धाम की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। मंदिर निर्माण समिति ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि श्याम बाबा का मंदिर स्थानीय स्तर पर बने, ताकि भक्तों को दर्शन-पूजन के लिए दूर न जाना पड़े। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।


दो महीने के अंदर बनेगा मंदिर और तैयार होगी रसोई

आयोजक शांति नगर के पार्षद अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मंदिर निर्माण में लगभग 10 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष बात यह है कि मंदिर में स्थापित की जाने वाली श्याम बाबा की मूर्ति राजस्थान से मंगाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को मूल धाम जैसी अनुभूति मिल सके। निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन, उत्सव और विशेष अवसरों पर महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।


पूजा-पाठ के लिए बनारस से आएंगे विद्वान पंडित

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भिलाई, चरोदा, कुम्हारी सहित आसपास के श्याम भक्तों की आस्था को पूरा करने वाले इस मंदिर में जहां राजस्थान से बाबा रुप मंगाया गया गया है वही इस मंदिर के पुजारी भोलेबाबा की नगरी बनारस से आयेंगे। साथ खाटूं श्याम बाबा को लगने वाला सभी पहर के भोग के लिए विशेष रसोई का भी निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख स्थल सिद्ध होगा।

क्षेत्रवासियों ने इसे अपनी अटूट श्रद्धा और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बताया।
मंदिर स्थापना को लेकर बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मंदिर स्थापना को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही युद्ध स्तर पर मंदिर स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में विनोद सोनी, अटल वर्मा, मानसिंग, सतीश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, बिसेन, जॉनी, राधेश्याम शर्मा, चैतन्य, अशोक पटेल, गीतांजलि साहू, मीना सिंह, अनसूइया साहू, विजय लक्ष्मी राव, आरती साहू, लक्ष्मी देवांगन, अनीता कपूर, संध्या मिश्रा, अनीता शर्मा, सुपर्णा दास, अनीता बिसेन, बैंजो गुप्ता, उर्मिला वर्मा,वीणा साहू, किरण तेंदुलकर, शैल प्रजापति, कृष्णावेणी रेड्डी, आरती देवी, उर्मिला कुशवाहा, सुनीता और रुक्मणी वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


scroll to top