किरण सिंहदेव दोबारा बने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष….विनोद तावड़े ने की घोषणा, भाजपा में पद शोभा का नहीं जिम्मेदारी का काम है-तावड़े
रायपुर 18 जनवरी 2025:- . प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान एक बार फिर किरण सिंहदेव को सौंपी गई हैं. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष के लिए की गई. इसके बाद किरण सिंहदेव ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद की शपथ ली. किरण सिंहदेव मौजूदा समय में बस्तर के जगदलपुर से विधायक भी हैं. साथ ही साथ अरुण साव के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. किरण सिंहदेव के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ गया था. जिसमें बीजेपी को बड़ी सफलता मिली थी. वहीं अब निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर बीजेपी ने किरण सिंहदेव पर भरोसा जताया है.

किरण देव सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रह. इस समारोह में साय मंत्रिमंडल के सदस्य, बीजेपी सांसद और विधायक भी शामिल हुए, राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन आए थे. तीन नामांकन को मैंने पढ़ा. ऐसा लगा कि अलग-अलग नाम के होंगे. लेकिन तीनों नामांकन एक ही व्यक्ति के किरण सिंहदेव के थे.

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पद शोभा का नहीं होता बल्कि जिम्मेदारी का होता है. पंच से पार्लियामेंट तक का हम सब के लिए लक्ष्य दिया है तो हम सब का है. जिस



प्रकार अपने विधानसभा में और लोकसभा में सदस्यता अभियान में जो आपने मेहनत की है, भारतीय जनता पार्टी के अनुसार आपने अपेक्षा से अधिक 60 लाख लोग सदस्यता अभियान से जोड़े हैं. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा जीती लोकसभा जीती यह अपना लक्ष्य नहीं है, संगठन को मजबूत करके ही नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में हम पंच से लेकर पार्लियामेंट तक पहुंच सकते हैं.

नवनिर्वाचित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन से लेकर बूथ तक प्रदेश तक के निर्वाचन और राष्ट्रीय प्रतिनिधि की दृष्टि से जो निर्वाचन जो संपन्न हुए हैं बस्तर से निकले एक छोटे से कार्यकर्ता को एक इतना बड़ पद दिया. इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद यह अवसर है. पूर्व अध्यक्ष अरुण साव को किरण सिंहदेव ने याद करते हुए कहा कि मुझे अध्यक्ष का दायित्त्व प्रदान किया गया लोकसभा का चुनाव और दक्षिण का उपचुनाव हुआ. सदस्यता अभियान नीचे से लेकर ऊपर तक पूरा विवरण पूर्व में मिल चुका है, साथ ही साथ हमारी बूथ की इकाई से लेकर प्रदेश तक आप सभी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है. इसके लिए मैं बधाई और धन्यवाद देता हूं. छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि 17 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया।






