छावनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना…. घायल युवक पुनाराम सेन का जारी है इलाज….

IMG-20260104-WA1810.jpg

छावनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदात…. घायल युवक पुनाराम सेन का जारी है इलाज….

भिलाई नगर 04 जनवरी 2026:- उड़िया मोहल्ला शास्त्री चौक कैम्प 01 में चाकू बाजी की घटना में एक युवक घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए बीएमशाह अस्पताल में भर्ती किया गया है चाकू बाजी की घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और वारदात में कितने आरोपी शामिल है यह भी पुलिस नहीं बता पा रही है छावनी पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

जानकारी के अनुसार रात्रि 9:30 बजे उड़िया मोहल्ला शास्त्री नगर कैंप 1 में चाकू बाजी की घटना में पुनाराम सेन पिता श्यामलाल सेन नामक  युवक घायल हो गया है, बताया जाता है कि युवक के पीठ में चाकू से हमला किया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायल युवक का इलाज समीप ही बी एम शाह हॉस्पिटल में चल रहा है चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार, शिव मंदिर के पास उड़िया मोहल्ला निवासी सैलून संचालक, जो 18 नंबर रोड पर पटेल डेयरी के पास ‘द क्लासिक कट्स’ नाम से सैलून चलाते हैं। उनका बेटा पूनाराम सेन उर्फ विक्की रविवार रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जब वह अपने घर के पास गली में पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने अपने मुंह में गमछा बांध रखा था, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। आरोपी के हाथ में चाकू था। उसने युवक पर जान से मारने की नीयत से प्राणघातक वार किया। चाकू युवक की पीठ में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवक के पिता और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

इस मामले में पुलिस की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं,


scroll to top