होली त्यौहार मे नशीली टेबलेट खपाने के पहले ही कोतवाली पुलिस के गिरफ्त मे 02 आरोपी..580 नशीली टैबलेट जप्त... - Steel City Online News Portal

होली त्यौहार मे नशीली टेबलेट खपाने के पहले ही कोतवाली पुलिस के गिरफ्त मे 02 आरोपी..580 नशीली टैबलेट जप्त…

IMG-20260304-WA09891.jpg

नशे के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही
⁕ होली त्यौहार मे नशीली टेबलेट खपाने के पहले ही कोतवाली पुलिस के गिरफ्त मे आरोपी
⁕ अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
⁕ अवैध मादक पदार्थ नशीली Nitromec10 10 पत्ता 100 टेबलेट, Alprazolam 32 पत्ता 480 टेबलेट कुल 580 टेबलेट कुल कीमती 2560 रूपये जप्त।
⁕ आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे मारपीट, छेड़ाछाड़ जैसे मामले है दर्ज।

राजनंदगांव 4 मार्च 2026:-  पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में जिले मे होली त्यौहार शांतिपूर्ण तरिके एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे मनाने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे  03.03.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि सीआईटी बाईपास लखोली रोड के पास दो व्यक्ति अवैध नषीली टेबलेट बिक्री करने के फिराक मे है

कि तत्काल चौकी चिखली पुलिस टीम तैयार कर मौके पर पहूंच कर आरोपी . आदिल अहमद सिद्धिकी पिता इम्तियाज अहमद  24 साल साकिन शिक्षक कालोनी गौरीनगर वार्ड नं. 14 ओपी चिखली के कब्जे से Nitromec10 NRX Nitrazepam Tablets ip batch no AT681 MRP 80 per10 Tablets की 10 स्ट्रीप कुल 100 टेबलेट 77.60 ग्रा., नितेष पाण्डे पिता सल्लू पाण्डे  26 साल साकिन शिक्षक कालोनी स्टेशनपारा वार्ड नं. 13 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से Alprazolam Tablets ip 0.5mg ALPHA 0.5 batch no MT888 MRP 55 15 Tabs IAT की 32 स्ट्रीप कुल 480 टेबलेट 98.40 ग्रा. कुल कीमती 2560 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियो के विरूद्ध धारा सदर 21(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्र.आर. संदीप चौहान, आर. श्रीनिवास राव, राजेश साहू, देवेन्द्र कुमार, अश्वनी कुमार एवं कोतवाली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।


scroll to top