ठंड से बचाव के लिए क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने गरीबों को बांटे कंबल…..

IMG-20221204-WA0271.jpg


भिलाई नगर 04 दिसंबर 2022:! क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने ठंड के मौसम में भिलाई दुर्ग के 65 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। समाज की अग्रणी महिला श्रीमती वीणा सिंह, श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वयं के सहयोग से रात्रि में भिलाई दुर्ग शहर का भ्रमण कर मंदिरों, स्टेशन एवं अन्य जगह, बस स्टॉप, में ठंड में ठिठुर रहे लोगों को कंबल का वितरण किया।

महिलाओं ने लगभग 65 कंबल जरूरतमंदों को ठंड के मौसम से बचाव के लिए दिए इस अवसर पर मंदिर के सामने स्टेशन पर वह बस स्टैंड में डेरा जमाए इच्छुक लोगों ने इन महिलाओं को दिए सहयोग के लिए अपने आशीर्वाद दिया। समाज की महिलाएं श्रीमती वीणा सिंह श्रीमती गायत्री सिंह श्रीमती सुनीता सिंह ने बताया कि हम लोग स्वयं की निधि से कंबल खरीद कर लोगों को वितरित किए हैं। हमारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को सहयोग करते रहेंगे


scroll to top