नशे का कारोबार करने वाले के विरूद्ध कुम्हारी पुलिस की कार्यवाही…आरापियों के कब्जे से 50 नग अल्प्राजोनलम टेबलेट एवं 240 नग कैप्सूल प्रॉक्सीलम स्पास  जप्त..03  आरोपी गिरफ्तार गए जेल

IMG-20251231-WA1350.jpg

आपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस को मिली सफलता

नशे का कारोबार करने वाले के विरूद्ध कुम्हारी पुलिस की कार्यवाही

आरापियों के कब्जे से 50 नग अल्प्राजोनलम टेबलेट एवं 240 नग कैप्सूल प्रॉक्सीलम स्पास को किया गया जप्त

नारकोटिक्स एक्ट के तहत 03 आरोपियों को भेजा गया जेल

भिलाई नगर 31 दिसंबर 2025:- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष के सभागार में  पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रामपुर चोरहा पानी टकी के पास अहिवारा रोड में 03 अज्ञात आरोपी द्वारा अवैध प्रतियधात्मक दवाईयो की विक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है उक्त सूचना पर कुम्हारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल पहुंची पुलिस को आते देख संदेहियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

संदेहियो से पुछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद इकबाल, ब्रिजेश कुमार पासवान एवं मोहम्मद नजरे आलम बताया। विधिवत आरोपियों की तलाशी ली गयी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 50 नग अल्प्राजोनलम टेबलेट एवं 240 नग कैप्सूल प्रॉक्सीलम स्पास जप्त किया गया

एवं आरोपियों द्वारा नशेली दवाईयों का बेचना स्वीकार करने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कुम्हारी में अपराध के 257/25 धारा 20 (बी), 8 (सी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराम पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी

  1. मोहम्मद इकबाल  40 साल डीएमसी तालाब कुम्हारी
  2. ब्रिजेश कुमार पासवान  27 साल रावतपुरा कॉलोनी भाठागांव।
  3. मोहम्मद नजरे आलम  38 साल रायपुर।

scroll to top