रायपुर 23 दिसंबर 2025:- छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए व्यापक तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत प्रदेशभर में 35 एडिशनल एसपी और 60 डीएसपी के स्थानांतरण किए गए हैं। इसी क्रम में मणि शंकर चन्द्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण होंगे अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण का तबादला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैंप बस्तर, तबादला किया गया है, अभिषेक महेश्वरी उप सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 16वीं वाहिनी नारायणपुर, पद्मश्री तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ICUAW से जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, सुरेश चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, दिलीप कुमार सिसोदिया डीएसपी क्राइम भिलाई, एलेक्जेंड्रर किरो नगर पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव,भूषण इक्का एसडीओपी बेमेतरा, प्रशांत सिंह पैकरा सीएसपी छावनी, हेम प्रकाश नायक डीएसपी पुलिस मुख्यालय रायपुर, तनु प्रिया ठाकुर डीएसपी मुख्यालय दुर्ग,यदुमणि सिदार डीसीपी अजाक दुर्ग, तबादला किया गया है।
तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला सूची











