शराब घोटाला मामला:- जेल से रिहा होते ही अरविंद सिंह व नागपुर जाते समय भिलाई में अनवर ढेबर  फिर गिरफ्तार... EOW की कार्यवाही अरविंद  8 अप्रैल तक रिमांड पर.... - Steel City Online News Portal

शराब घोटाला मामला:- जेल से रिहा होते ही अरविंद सिंह व नागपुर जाते समय भिलाई में अनवर ढेबर  फिर गिरफ्तार… EOW की कार्यवाही अरविंद  8 अप्रैल तक रिमांड पर….

IMG_20240404_224431.jpg

रायपुर 4 अप्रैल 2024:- शराब घोटाले मामले में बुधवार को जेल से रिहा होते ही अरविंद सिंह को ईओडब्ल्यू की टीम ने जेल के बाहर ही धर दबोचा छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे कारोबारी अनवर ढेबर को ACB ने नागपुर जाते समय भिलाई से फिर गिरफ्तार कर लिया है। उनको करीब 8 महीने पहले उन्हें जमानत मिली थी। वहीं  गिरफ्त में आए कारोबारी अरविंद सिंह को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर सौंप दिया है।

अरविंद सिंह को दो दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन ACB ने   उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। करीब 10 महीने पहले ED ने अरविंद को दुर्ग से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वह जेल में बंद था।

दरअसल, 2161 करोड़ के शराब स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रतिवेदन पर ACB ने 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें अनवर ढेबर और अरविंद सिंह का भी नाम शामिल है। इसे लेकर ED ने पिछले साल 6 मई को अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था।

बताया जा रहा है कि अंग्रेजी शराब खरीदने के लिए नए FL10A लाइसेंस बनाया गया था। यह लाइसेंस अरविंद सिंह के भतीजे अभिषेक सिंह के नाम भी था। अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह अदिप अम्पायर की प्रोपराइटर है। अदिप अम्पायर का काम शराब की बोतलें सप्लाई करने का था।

आरोप है कि ये सभी शराब घोटाले में सहयोगी रहे थे। ED की ओर से ACB में जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी सिंह का भी नाम शामिल है।

ED ने शराब घोटाले केस में फरार शराब कारोबारी अरविंद सिंह को दुर्ग के रामनगर मुक्तिधाम से 12 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। अरविंद की माता कमला देवी का निधन हो गया था, उनके अंतिम संस्कार के लिए अरविंद पहुंचा था। कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक ढिल्लन, एपी त्रिपाठी और नितेश पुरोहित इस मामले में जमानत पर हैं।


scroll to top