शराब घोटाला केस:- चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ी... ईडी के आवेदन पर मंगलवार 19 अगस्त को होगी सुनवाई... - Steel City Online News Portal

शराब घोटाला केस:- चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ी… ईडी के आवेदन पर मंगलवार 19 अगस्त को होगी सुनवाई…

IMG_20250818_165512.jpg

शराब घोटाला केस:- चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ी… ईडी के आवेदन पर मंगलवार 19 अगस्त को होगी सुनवाई…

रायपुर, 18 अगस्त 2025:-  राजधानी रायपुर में विशेष ईडी कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।  रिमांड अवधि आज पूरी होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने चैतन्य बघेल को पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड देने के लिए आवेदन लगाया है जिस पर न्यायालय में मंगलवार 19 अगस्त को सुनवाई होनी है

चैतन्य बंद गाड़ी में सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के बीच जेल से कोर्ट लाया गया था। इस दौरान वहां मौजूद बघेल समर्थकों से चैतन्य हाथ भी मिलाया। कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने चैतन्य को पांच दिन की रिमांड पर देने का आवेदन लगाया था।

ईडी का कहना था हाल की कुछ जांच और पूछताछ में नए तथ्य सामने आए हैं। इस संबंध में चैतन्य से पूछताछ की जरूरत है। इसलिए रिमांड पर दिया जाए।


scroll to top