शराब घोटाला…29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ ईडी को अभियोजन की मंजूरी…
अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव अब तक सस्पेंड नहीं…. ?

अपर आयुक्त को बचाने में जुटा प्रशासन….
रायपुर 16 मार्च 2026:- आबकारी अधिकारियों के खिलाफ ईडी को अभियोजन की मंजूरी 29 अधिकारियों का जेल जाना लगभग तय शराब घोटाले में अब 29 आबकारी अफसरों का भी जेल जाना तय बताया जा रहा है। क्योंकि पिछले एक महीने से मंत्रालय में दबी अभियोजन स्वीकृति की फाइल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मंजूरी के साथ ईडी को वापस भेज दी गई है। मामला कुछ इस तरह है कि शराब घोटाले में ईडी ने 33 अफसरों को भी लिप्त पाया था।
इसमें तत्कालीन आयुक्त सचिव निरंजन दास, सीएसएमसीएल के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी और तत्कालीन उद्योग सचिव अनिल टुटेजा जेल जा चुके हैं। इसके अलावा मैन पावर और ओवर टाइम घोटाले में सहायक आयुक्त नवीन प्रताप सिंह भी जेल में हैं। लेकिन 29 अफसरों ने भी ईडी के सामने यह कबूला था कि उन्हें हर महीने पैसे मिलते थे। अंतिम चार्जशीट में जब इनका नाम कोर्ट में पेश किया गया तो जज ने अभियोजन स्वीकृ ति लेकर आने के लिए कहा। एक महीने से फाइल मंत्रालय में अटकी हुई थी लेकिन दो-तीन पहले इसकी मंजूरी मिल गई है अब अगर गैर जमानती वारंट जारी हुआ तो इनका जेल जाना तय है।
अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव का नाम भी ईडी की अंतिम चार्ज शीट में है आशीष श्रीवास्तव ने डेढ़ लाख रुपया महीना रिश्वत लेने की बात कबूली है।
इन अफसरों के नाम हैं चार्जशीट मे
नवीन प्रताप सिंह, गंभीर सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, नीतू नोतानी, अरविंद पटले, प्रकाश पाल, अनंत कुमार सिंह, अश्वनी कुमार अनंत, अनिमेष नेताम, मंजूश्री केसर, जनार्दन सिंह कौरब, प्रमोद कुमार नेताम, देवलाल वैद्य, दिनकर वासनिक, वेदराम लहरे, इकबाल अहमद खान, मोहित जायसवाल नितिन खंडूजा, जीतूराम मंडावी, अलेख राम सिदार, लखन लाल ध्रुव, आशीष कोसम, गरीबपाल सिंह, विजय सेन शर्मा, विकास गोस्वामी, सौरभ बक्शी, राजेश जायसवाल, सोनल नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव ।


