श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में माँ सरस्वती पूजा का आयोजन….

IMG-20260124-WA0487.jpg

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई में माँ सरस्वती पूजा का आयोजन

भिलाई नगर 24 जनवरी 2026:- श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई के केन्द्रीय ग्रंथालय में  23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना झा, डीन (अकादमिक) डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, केन्द्रीय ग्रंथालय विभाग से डॉ. मालती साहू,  गौरव चौहान,  प्रवीण वर्मा,  डेविड राजू,  मन्टू चक्रवर्ती एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थें।

माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर सरस्वती वंदना के साथ विधि विधान से पूजा डॉ. महेन्द्र शर्मा के द्वारा करवाया गया।


scroll to top