माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करायेगा स्वास्थ्य पर सेमीनार... - Steel City Online News Portal

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करायेगा स्वास्थ्य पर सेमीनार…

IMG_20230922_192058.jpg

भिलाईनगर 23 सितंबर 2023 :- माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संतोष राय ने बताया कि आज के दौर मे इससे बड़ी विडंबना क्या होगी भारत जैसे विकसित देश मे अभी भी करोड़ो लोग स्वास्थ्य की समस्या से किसी न किसी प्रकार से जुझ रहें हैं। हर व्यक्ति के लिये स्वास्थ्य एक बहुत बढ़ी समस्या बन चुकी है। इसी को ध्यान मे रखते हुये ट्रस्ट द्वारा 24 सितम्बर, दिन रविवार, सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक होटल अमित पार्क, सुपेला मे “स्वास्थ्य सेमीनार का आयोजन किया गया है।

उक्त सेमीनार में शहर के जानेमाने ड्रमोटोलॉजिस्ट डॉ. आलोक दीक्षित, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. रतन तिवारी एवं डेन्टिस्ट एंड डेन्टल सर्जन डॉ. विपिन अरोरा द्वारा सेमीनार मे उपस्थित लोगों को जीवन मे कैसे रहे स्वस्थ, साथ ही अपने आसपास के वातावरण को कैसे अपने अनुरूप बनाकर ” स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” के भाव को प्रबल बनाये ।


scroll to top