भोपाल 25 दिसंबर 2023- : मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हुआ। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय किए गए। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब कई नेताओं को मंत्री बनाए गए।मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है. इसमें कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग, राकेश सिंह, समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 35 हो सकती है.
18 कैबिनेट मंत्रियों की सूची

- प्रद्युमन सिंह तोमर
- तुलसी सिलावट
- एंदल सिंह कंसाना
- नारायण सिंह कुशवाहा
- विजय शाह
- राकेश सिंह
- प्रह्लाद पटेल
- कैलाश विजयवर्गीय
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- करण सिंह वर्मा
- इंदर सिंह परमार
- संपतिया उईके
- उदय प्रताप सिंह
- राकेश शुक्ला
4 राज्य मंत्रियों की सूची




- राधा सिंह
- प्रतिमा बागरी
- दिलीप अहिरवार
- नरेंद्र शिवजी पटेल
6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) की सूची
- कृष्णा गौर
- धर्मेंद्र लोधी
- दिलीप जायसवाल
- गौतम टेटवाल
- लेखन पटेल
- नारायण पवार









