महादेव ऐप की रकम … म्यूल खाता का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाला एक फरार आरोपी कथित पत्रकार गिरफ्तार…. पुलिस जल्द  कुर्की करेगी  करोड़ों की संपत्ति…

IMG_20250703_212656.jpg

म्यूल खाता का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाला एक फरार आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप लाभ अर्जन करने के लिए आरोपियों व्दारा खाता का किया गया था उपयोग

पूर्व में एक आरोपी को किया गया है गिरफ्तार

भिलाई नगर 03 जुलाई 2025:- नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 26.09.2024 को प्रार्थी धीरज महतो रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा व्दारा प्रार्थी एवं मुकेश ताण्डी को लालच देकर इनका आई.डी.एफ.सी. बैंक में खाता खुलवाकर खाते में अपना सीम दिये, जो इनके द्वारा खोले गये खाते से लिंक कराया गया था । रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक- 1026/24 धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज किया गया  उक्त प्रकरण में पूर्व में आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है

आरोपियों द्वारा सीम का उपयोग कर आई.डी प्राप्त कर अवैध आई.डी के माध्यम से संचालित ग्रुप द्वारा उपरोक्त आई.डी के माध्यम से अवैध ऑनलाईन सटटा का संचालन कर धर्नाजन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व मुकेश ताण्डी के आई.डी.एफ.सी बैंक के खातों का उपयोग किया जाता रहा।

इनके द्वारा वेब पोर्टल पर रोजनामचा एवं खबर छत्तीसगढ़ के नाम से समाचार चलाया जाता था और वेब पोर्टल के आड़ में अवैध रूप से ऑनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह के खातों का उपयोग किया गया। आई.डी के माध्यम से गेमिंग एप में उपयोग किये जा रहे तथाकथित कई खातों का डिटेल प्राप्त किया गया है, जिसमें *आरोपीगणों द्वारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर अवैध रूप से करोड़ों का लेनदेन किया जाना पाया गया।


आरोपी के द्वारा अवैध आय से अर्जित रकम से क्रय किया गया हुंडई वेरना कार CG 07 CQ 7205 कीमती 1800000 रुपये को जब्त किया गया है
साथ ही अवैध स्रोतों से अर्जित रकम से क्रय चल अचल संपत्ति के कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है

फरार आरोपी गोविंदा चौहान की पतासाजी कर  02.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
गोविंदा चौहान


scroll to top