कुम्हारी में खारुन ब्रिज का मेंटेनेंस...19 से 30 मई तक बेयरिंग बदले जाएंगे...01 से 30 जून तक रोलिंग बदलेगी डामरीकरण होगा... असुविधा से बचने भारी वाहनों को इन तीन मार्गों का करना होगा इस्तेमाल... - Steel City Online News Portal

कुम्हारी में खारुन ब्रिज का मेंटेनेंस…19 से 30 मई तक बेयरिंग बदले जाएंगे…01 से 30 जून तक रोलिंग बदलेगी डामरीकरण होगा… असुविधा से बचने भारी वाहनों को इन तीन मार्गों का करना होगा इस्तेमाल…

IMG_20250519_100828.jpg

खारून नदी ब्रिज (दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाली) का मरम्मत कार्य  19.05.2025 से लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ब्रिज मरम्मत कार्य निम्न समय सारणी अनुसार किया जायेगा

भिलाई नगर 19 मई 2025:- खारून नदी ब्रिज (दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाली) का मरम्मत कार्य  19.05.2025 से लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग) द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ब्रिज मरम्मत कार्य निम्न समय सारणी अनुसार किया जायेगा

ब्रिज मरम्मत कार्य जिसमें  19.05.2025 से 30.05.2025 तक ब्रिज के नीचे के बेरिंग को चेंज करने का कार्य किया जायेगा। जिसके लिए प्रति रात्रि 02 घण्टे (रात्रि 02 बजे से 04 बजे तक ) दुर्ग से रायपुर आने वाला ब्रिज पूर्णतः बंद रहा करेगा।

01.06.2025 से 20.06.2025 तक 24 घण्टे ब्रिज के ऊपर एक्सपान्सन ज्वाइंट चेंज (डामर उखाड़ कर) बी.सी. वर्क एवं रेलिंग बदलने का कार्य किया जायेगा। उक्त कार्य के लिए 01  से 20 जून तक दुर्ग से रायपुर आने वाला ट्रेफिक बाधित रहेगा। यातायात के वैकल्पिक संचालन के लिए बमरम्मत कार्य वाले ब्रिज को डिवाइडर लगाकर दो भागो/लेन में बांटा जायेगा।

एक लेन में मरम्मत कार्य चलेगा और डिवाइडर के दूसरी ओर सिंगल लेन में ट्रैफिक चलता रहेगा।उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही यातायात का अत्यधिक दबाव है, जो कि मरम्मत कार्य के दौरान मार्ग की चौड़ाई सिंगल लेन होने के कारण ब्रिज से लेकर कुम्हारी तक जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है, अता: उक्त ब्रिज मरम्मत के दौरान दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्री/आगंतुक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर सकते हैः-
. भिलाई सेक्टर एरिया से उतई-सेलूद-दौर-घुघुवा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर रायपुर
. पुरानी भिलाई चौक (सिरसा गेट)-ग्राम सिरसा-औरी-मोतीपुर-अमलेश्वर-रायपुर
रायल खालसा-ग्राम उरला-परसदा-अमलेश्वर-रायपुर


scroll to top