ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई…झारग्राम RTO का जब्त वाहन, शराबी ट्रक चालक और मॉडिफाइड कार जब्त

IMG-20250820-WA13151-1.jpg

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

.झारग्राम RTO का जब्त वाहन, शराबी ट्रक चालक और मॉडिफाइड कार जब्त

भिलाई नगर 20 अगस्त 2025:- “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पिपरछेड़ी पर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान लगभग दोपहर 01:00 बजे वाहन क्रमांक CG-07-CT-8938 को संदिग्ध स्थिति में पाते हुए रोका गया। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन भिलाई से राजनांदगांव की ओर लोहे का सामान परिवहन कर रहा था।वाहन के अभिलेखों का परीक्षण ई-डिवाइस मशीन से किया गया, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उक्त वाहन पूर्व में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, झारग्राम (कोलकाता) की कस्टडी में जब्त है। अभिलेख अनुसार दिनांक 10.07.2025 को संबंधित RTO द्वारा इस वाहन को जब्त किया गया था तथा उस पर ₹30,500 का चालान भी किया गया था, जो अब तक लंबित है। इसके बावजूद वाहन को सड़क पर संचालित किया जाना गंभीर उल्लंघन पाया गया।


वाहन का चालक सोहन निर्मलकर, पिता हरीश निर्मलकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुपेला पाया गया, जबकि वाहन का स्वामी श्यामसुंदर शाह, पिता अंट लाल शाह, वस्ता इंडस्ट्रीज़, प्लॉट क्रमांक 6G, हेवी इंडस्ट्रियल एरिया, हथखोज, भिलाई है। पूछताछ उपरांत वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु अंजोरा चौकी सुपुर्द किया गया।


इसी क्रम में, 20.08.2025 को लगभग दोपहर 12:00 बजे यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम द्वारा कोसानाला हाईवे रोड, सुपेला पर एक ट्रक क्रमांक CG-15-CV-4511 को रैश ड्राइविंग करते हुए देखा गया। वाहन का पीछा कर उसे नेहरू नगर चौक पर रोका गया और आगे की जांच हेतु नेहरू नगर यातायात कार्यालय लाया गया।


वाहन चालक का परीक्षण ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से करने पर* यह प्रमाणित हुआ कि चालक द्वारा मद्यपान किया गया है। चालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 182(2), 39/192, 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रस्तुत किया गया तथा वाहन को जब्त किया गया।


इसके अतिरिक्त, 19.08.2025 को शाम लगभग 07:00 बजे यातायात पुलिस द्वारा नेहरू नगर यातायात कार्यालय में एक कार को जब्त कर लाया गया। उक्त कार को अत्यधिक मॉडिफाई किया गया था। कुछ दिन पूर्व इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि लाल रंग की कार पर Audi कंपनी का लोगो लगाया गया है तथा इसे सिविक सेंटर, भिलाई क्षेत्र में तीन युवक घुमा रहे थे।


जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त वाहन वास्तव में Honda City कार है, जिसे अवैध रूप से मॉडिफाई करते हुए उसकी छत (roof) को हटाया गया था और आगे Audi का लोगो लगाया गया था। प्राप्त सूचना एवं जांच के आधार पर वाहन के स्वामी को तलब किया गया तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 182(4), 66/192A(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹20,000 का चालान किया गया।
इन सभी कार्यवाहियों में यातायात पुलिस की सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई से यह सुनिश्चित किया गया कि नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही हो।

*अपील:- यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि जब्त अथवा चालान लंबित वाहनों का उपयोग न करें, नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें तथा किसी भी प्रकार से अपने वाहनों को अवैध रूप से मॉडिफाई न करें। इन सभी कृत्यों से न केवल सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत सख्त दंडात्मक कार्यवाही भी की जाती है। सुरक्षित और सुगम यातायात के लिए नियमों का पालन आवश्यक है।


scroll to top