राजधानी में बड़ा सड़क हादसा, कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 3 की मौत.. - Steel City Online News Portal

राजधानी में बड़ा सड़क हादसा, कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 3 की मौत..

IMG-20260223-WA1101.jpg

राजधानी में बड़ा सड़क हादसा, कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 3 की मौत..

रायपुर 23 फरवरी 2026:- राजधानी रायपुर मे देर रात धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। सर्जरी के बाद दंपती घर लौट रहे थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी बीच ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। इस हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जांच में मृतकों की पहचान बलौदाबाजार के राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य के नाम पद्मा और प्रवीण हैं। इसमें पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली थी।


scroll to top