शिवनाथ ब्रिज पर बड़ा सडक हादसा, कार में सवार लड़की की मौत, लड़का घायल… दुर्घटना सुबह 5:00 बजे की बताई जाती है…. क्रेटा व ट्रक में आमने- सामने की टक्कर…. मृतिका गुवाहाटी की रहने वाली स्मृति नगर में अपनी बहन और जीजा के यहां आई थी…

IMG_20240414_114010.jpg

दुर्ग  14 अप्रैल 2024:-  शिवनाथ ब्रिज पर बड़ा सड़क  हादसा, कार में सवार लड़की की मौत, लड़का घायल आज सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास हुआ हादसा…क्रेटा कार दुर्ग की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक राजनांदगांव की ओर जा रहा थ लड़के का नाम प्रशांत पांडेय बताया गया है, लड़की का नाम मीणा सिंह बताया गया है लड़की को गंभीर चोटें आई थी, शंकराचार्य अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत कार हो गया कार तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से हादसा हादसे के बाद सबसे पहले पहुंची थी पुलिस की टीम…हादसे के बाद घायल प्रशांत ने खुद ही लगाय मित्रों को फोन ।

दुर्ग के शिवनाथ नदी ब्रिज में सुबह 5 बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई, वहीं लड़के की घायल बताई जा रही है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह चार से पांच बजे के बीच का है। क्रेटा नंबर CG 07 CN 2577 ,राजनांदगांव की तरफ से दुर्ग आ रही थी, वहीं  ट्रक क्रमांक  CG 15 DM 0901 दुर्ग से राजनांदगांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्रिज के ऊपर पहुंचा कार चालक काफी स्पीड में होने से संभाल नहीं पाया और ट्रक से टकरा गया।

मीणा सिंह की सड़क हादसे में मौत

दुर्घटना के समय कार में एक लड़की और लड़का सवार थे। कार को लड़का चला रहा था, जिसका नाम प्रशांत पाण्डेय (30) सेक्टर 1 सड़क 11 क्वार्टर नंबर 6D  निवासी और लड़की की पहचान मीणा सिंह (28) के रूप में हुई है। मीणा सिंह कुछ दिन पहले ही गुवाहाटी से स्मृति नगर निवासी अपने बहन जीजा  के घर आई थी।

सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायलों को ले जाया गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

लड़के ने खुद लगाया मित्रों   को फोन

दुर्घटना के बाद कार सवार प्रशांत और मीणा सिंह  गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में प्रशांत ने अपने परिजनों को फोन लगाकर दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मीणा सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्रशांत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रशांत पांडेय के पैर फैक्चर हो गए हैं पुलगांव पुलिस मामले की तपतीश कर रही है।


scroll to top