9 अक्टूबर 2018 के दुर्घटना में बीएसपी में शहीद हुए कार्मिकों को OA ने दी श्रद्धांजली..... - Steel City Online News Portal

9 अक्टूबर 2018 के दुर्घटना में बीएसपी में शहीद हुए कार्मिकों को OA ने दी श्रद्धांजली…..

IMG-20231009-WA1539.jpg


भिलाईनगर 9 अक्टूबर 2023:- 09 अक्टूबर 2018 के दुर्घटना में बीएसपी में शहीद हुए कार्मिकों को ओए ने दी श्रद्धांजली विदित हो कि 9 अक्टूबर 2018 को भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए दुर्घटना में बीएसपी के 14 जांबाज कार्मिक शहीद हुए थे। इन जांबाज कार्मिको ने भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए प्राणों को न्योछावर कर दिया। उनके इस शहादत को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु प्रगति भवन में आज 09.10.2023 को एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ओए अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने इन जांबाज कार्मिकों के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। श्री बंछोर ने ऐसी भयावह दुर्घटना को रोकने की अपील की। साथ ही उन्होंने संयंत्र में कार्य पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने शून्य दुर्घटना के लिए भी निरंतर प्रयास करने तथा संयंत्र के भीतर व बाहर सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। हम सबको मिलकर दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने का हर संभव प्रयास करना होगा।


इसके साथ ही आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय संजय कुमार तिवारी, जेपी शर्मा एवं जोनल प्रतिनिधि- रेमी थॉमस, निखिल पेठे, राधाकिशुन, शोवन घोष, एस सी साहू, एमएआर शरीफ, विजय देशमुख, पिजूष सेन, जीएस कुमार, बलजीत सिंह मान आदि ने भी श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम संचालन ओए महासचिव श्री परविन्दर सिंह ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जोनल प्रतिनिधि शोवन घोष ने उपस्थित जनों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।


scroll to top