CSEB ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग.....मौके पर पहुंचे सीएम साय के सचिव पी दयानंद सहित आला अधिकारी......आग पर काबू पाने बीएसपी फायर ब्रिगेड की वाहन के साथ जुटे जवान.....भयंकर विस्फोट के साथ उठती लंबी लपटों से इलाके में फैली दहशत.... - Steel City Online News Portal

CSEB ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग…..मौके पर पहुंचे सीएम साय के सचिव पी दयानंद सहित आला अधिकारी……आग पर काबू पाने बीएसपी फायर ब्रिगेड की वाहन के साथ जुटे जवान…..भयंकर विस्फोट के साथ उठती लंबी लपटों से इलाके में फैली दहशत….

IMG_20240405_233303-1.jpg

रायपुर 5 अप्रैल 2024:- राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी आग में 6 हजार ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक हो गए है। पूरे बिजली सब डिवीजन आग की चपेट आ गया है। इस भीषण आग में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। अब तक 50 से ज्यादा ब्लास्ट हो चुके हैं। इस घटना से पूरे गुढ़ियारी इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फायर ब्रिगेड की 30 से अधिक गाड़ियों ने चार घंटे से अधिक मश्कत के बाद आग पर पूरी तरह को पा लिया बीएसपी ने मदद के तौर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 02 दमकल की गाड़ियों के साथ पूरी टीम रायपुर भेजी गई है। गुढ़ियारी स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी आग अब नियंत्रण की स्थिति में पहुंच गया है. बिजली विभाग प्रमुख और मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद मौके पर पहुंचकर कमान संभाल रहे हैं. पी दयानंद ने कहा, नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अब आग लगभग नियंत्रण की स्थिति में है.

गुढ़ियारी स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी आग अब नियंत्रण की स्थिति में पहुंच गया है. बिजली विभाग प्रमुख और मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद मौके पर पहुंचकर कमान संभाल रहे हैं. पी दयानंद ने कहा, नुकसान का अभी आंकलन नहीं किया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. अब आग लगभग नियंत्रण की स्थिति में है.

कलेक्टर हुए चोटिल, मौके पर हुआ प्राथमिक इलाज

रेस्क्यू के दौरान रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को चोट लगी है. जूता से पार कर नुकीला लोहा उनके पैर में गड़ गया. मौक पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया.

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी और कोटा इलाके में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर के भारत माता चौक के पास स्थित विद्युत सब डिवीजन के ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। उसके बाद यह आग भीषण रूप ले ली है। फायर ब्रिगेड की  08 टीमें आग बुझाने पर डटी हुई है। इसी बीच आग पर काबू पाने के लिए भिलाई स्टील प्लांट की 2 गाड़ियां आधुनिक सुविधाओं से लैस कर्मचारियों के साथ रायपुर पहुंचकर आग बुझाने के कार्य में लग गई

बिजली दफ्तर में भीषण आग, मुख्यमंत्री साय के सचिव दयानंद, कलेक्टर और पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे बता दें कि फोम और केमिकल से भरी BSP की दो फायर की गाड़ी रवाना की गई है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड द्वा टैंकर पानी डाला जा चुका हैं। भीषण आग के सामने सभी विफल हो गए हैं। आग पर काबू पाना मुश्किल दिख रहा है दें कि ट्रांसफार्मर में डालने वाले तेल के सकड़ों ड्रम यहां र उसमे आग लगने से तेजी से आग फैली है। वहीं, गुढियारी इलाके में धुंए के कारण आसमान पर काफी दूर तक काई बादल छाए हुए हैं।

बता दें कि नेफ़ो से एक, बीएसपी से 02, ज़िले की सभी दमकल गाड़ियां इस तरह 30 से ज़्यादा दमकल की गाड़िया आग बुझाने में लगी है. पानी सप्लाई नहीं होने से आधे से अधिक दमकल गाड़ियां खड़ी है. वहीं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत भी मौके पर अड़े हुए हैं. बस्ती और आग के बीच एयरपोर्ट दमकल टीम तैनात हैं. पानी सप्लाई नहीं होने के कारण आग बुझाने में देरी हो रही. पानी सप्लाई मिल जाने से आधे घंटे में आग कंट्रोल करने का दावा किया जा रहा. एयरपोर्ट दमकल टीम के सुपरवाइजर ने कहा, अब गाड़ी से एक इंच आगे आग नहीं बढ़ेगा.


scroll to top