नवा भिलाई' और 'सशक्त वैशाली नगर' की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: रिकेश सेन - Steel City Online News Portal

नवा भिलाई’ और ‘सशक्त वैशाली नगर’ की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: रिकेश सेन

IMG_20260225_000636.jpg

‘नवा भिलाई’ और ‘सशक्त वैशाली नगर’ की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: रिकेश सेन

भिलाई नगर, 24 फरवरी 2026:-  वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने आज विधानसभा में प्रस्तुत प्रदेश के वार्षिक बजट को भिलाई और विशेष रूप से वैशाली नगर विधानसभा के लिए ‘सौगातों का पिटारा’ बताया है। बजट की सराहना करते हुए श्री सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भिलाई की महानगरीय छवि को निखारने के लिए खजाना खोल दिया है।

श्री सेन ने कहा कि बजट में भिलाई के यातायात को सुगम बनाने के लिए नए फ्लाईओवर और अंडरब्रिज के निर्माण हेतु जो राशि आवंटित की गई है, उससे वैशाली नगर की जनता को वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

वैशाली नगर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए नए शासकीय कॉलेज और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना के निर्णय का उन्होंने स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। जिला अस्पताल और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और नई चिकित्सा मशीनों के लिए किए गए प्रावधानों को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वैशाली नगर विधानसभा की आंतरिक सड़कों के डामरीकरण और वार्डों के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष फंड जारी करने पर सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

​श्री सेन ने कहा कि मेरा लक्ष्य वैशाली नगर को छत्तीसगढ़ की सबसे व्यवस्थित और आधुनिक विधानसभा बनाना है। आज के बजट में भिलाई के विकास के लिए जो विजन दिखा है, उससे साफ है कि हमारी सरकार ‘अंत्योदय’ के साथ-साथ ‘शहरी विकास’ को नई ऊंचाई दे रही है। भिलाई अब केवल स्टील सिटी नहीं, बल्कि स्मार्ट एजुकेशन और हेल्थ हब के रूप में जाना जाएगा। इस बजट से वैशाली नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास के पहिए को नई गति मिलेगी और क्षेत्र का कायाकल्प सुनिश्चित होगा।


scroll to top