महापौर मीनल चौबे की MIC … डॉ अनामिका सिंह सहित पांच महिलाएं मेयर इन काउंसिल में शामिल….

IMG-20250317-WA0891.jpg

रायपुर 17 मार्च 2025:-  रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के  स्थित महापौर कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की सूची जारी की. खास बात यह है कि मेयर इन काउंसिल में डॉ. अनामिका सिंह  सहित पांच महिलाओं को स्थान दिया गया है वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी MIC सदस्य बनाया गया है.

ये बनाए गए MIC सदस्य

दीपक जायसवाल

डॉ अनामिका सिंह

मनोज वर्मा

अवतार भारती बागल

संतोष साहू

गायत्री सुनील चंद्राकर

सुमन अशोक पांडे

महेंद्र खोडियार

हेम कुमार सेन

सरिता आकाश दुबे

संज्ञा अहीकार

अमर गिदवानी

नन्द किशोर साहू

भोला राम साहू

14 MIC सदस्यों को सौंपे गए विभाग

महापौर ने MIC सदस्यों को विभागों का आवंटन भी किया, जिसमें दीपक जायसवाल लोककर्म विभाग डॉ अनामिका सिंह सामान्य प्रशासन एवं विधि-विधायी कार्य विभाग, मनोज वर्मा नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग , अवतार भारती बागल राजस्व विभाग , संतोष कुमार साहू जलकार्य विभाग , गायत्री सुनील चंद्राकर लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग सुमन अशोक पांडेय, विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग, महेंद्र खोडियार वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग , खेम कुमार सेन शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग, सरिता आकाश दुबे महिला एवं बाल विकास विभाग संजना हियाल अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अमर गिदवानी, संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग , नंदकिशोर साहू खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोलाराम साहू को पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग  सौंपा गया.


scroll to top