उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण के लिए चिकित्साकर्मी शिरोमणि’ पुरस्कार से सम्मानित
भिलाई नगर 19 फरवरी 2026:- -भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग के अंतर्गत कार्यरत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में 16 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. उदय कुमार की अध्यक्षता में ‘कर्म शिरोमणि’ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा विभाग में कार्यरत कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, रोगी-सेवा के प्रति समर्पण तथा संस्थान की गुणवत्ता उन्नयन में उनके उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करना था।

इस अवसर पर श्रीमती शोभा सिंह, ए.एन.एस.; श्री लुकेन्द्र कुमार तारम, वरिष्ठ एम.टी.ए.; तथा श्री आदित्यन एम., कनिष्ठ स्टाफ नर्स (नर्सिंग प्रशासन) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुकरणीय कार्यसंस्कृति एवं रोगी-हितैषी दृष्टिकोण के लिए ‘कर्म शिरोमणि’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।




