MIC सदस्य आदित्य सिंह ने शहर अध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू से की गंभीर चर्चा….

IMG-20251010-WA0724.jpg

MIC सदस्य आदित्य सिंह ने शहर अध्यक्ष को लेकर पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू से की गंभीर चर्चा….

भिलाई नगर 11 अक्टूबर 2025:- वार्ड-7 राधिका नगर के पार्षद एवं भिलाई नगर निगम MIC के सदस्य आदित्य सिंह ने जिला अध्यक्ष चुनाव समिति के पर्यवेक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू से मिलकर भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मौका दिए जाने को लेकर गंभीर चर्चा की एवं सुझाव भी दिए

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बिल्कुल वो इस बार के चयनित पैनल में युवा नेतृत्व का नाम भी शामिल कर के भेजेंगे,आने वाले समय में राहुल गांधी जी जिला अध्यक्षों की दौड़ में शामिल करने को लेकर प्राथमिकता के भी निर्देश दिए है।


आदित्य सिंह ने कहा कि भिलाई ने युवा नेतृत्व को हमेशा स्वीकार किया है इसका बेहतर उदाहरण है कि भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव लगातार दो बार विधायक चुने गए और महापौर चुनाव जीत कर युवाओं के मन में राजनीति को लेकर अच्छी सोच को आगे किया।


scroll to top