छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी बालक एवं बालिका (12 वर्ष से कम) हैंडबाल टीम 17वीं मिनी बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मुम्बई (महाराष्ट्र) के लिये रवाना हुई….

CG-Mini-Boys-Girls-Handball-Team.jpg

भिलाई नगर 19 अप्रैल 2024:-  मुम्बई हैंडबाल अकादमी द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 17वीं मिनी बालक एवं बालिका (12 वर्ष से कम) राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस ग्राउण्ड, दादर, मुम्बई (महाराष्ट्र) में  21 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी बालक एवं बालिका वर्ग की 24 सदस्यीय टीम (10 बालक, 10 बालिका, 02 प्रशिक्षक एवं 02 प्रबंधक) भाग ले रही है।

छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव  समीर खान द्वारा  18 अप्रैल को हैंडबाल ग्राउण्ड, बैकुण्ठधाम, भिलाई में संध्या 5ः00 बजे छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी बालक एवं बालिका हैंडबाल टीम की घोषणा की गई जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी बालक एंवं बालिका हैंडबाल टीम का फोटो सेशन किया गया। इस अवसर  जलंधर सिंह, जोन अध्यक्ष, जोन-3, नगर पालिक निगम, भिलाई तथा संतोशी पारा, कैम्प-1, वार्ड-33, भिलाई की पार्षद श्रीमती सैलजा राजू के पति  एन. दान राजू उपस्थित थे। अन्य अतिथियों में छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कोषाध्यक्ष  विजय बहादुर, छत्तीसगढ़ के हैंडबाल प्रशिक्षक  राजेश कुमार सरकार, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कार्यालय सचिव  राम प्रताप गुप्ता, छत्तीसगढ़ मिनी बालक टीम के प्रशिक्षक   मोहम्मद गनी, प्रबंधक  सुमित कुमार यादव, छत्तीसगढ़ मिनी बालिका टीम की प्रशिक्षक कु. हेमपुष्पा एवं प्रबंधक श्रीमती जया हास्मी उपस्थित थे।

उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के नाम निम्नानुसार है:-

मिनी बालक हैंडबाल टीम

1. शिवम वर्मा (दुर्ग जिला), 2. अनुराग बनर्जी (महासमुन्द जिला), 3. अब्दुल हम्माद खान (कबीरधाम जिला), 4. विनय माली (कबीरधाम जिला), 5. अनंत निर्मलकर (दुर्ग जिला), 6. डोमेन्द्र कुमार साहू (महासमुन्द जिला), 7. शुभम सिन्हा (कबीरधाम जिला), 8. विक्रांत कुमार कौशिक (कबीरधाम जिला), 9. सूर्यकांत भास्कर (कबीरधाम जिला), 10. आदित्य सपाहा (धमतरी जिला), 11. टीम के प्रशिक्षक श्री मोहम्मद गनी (कबीरधाम जिला), 12. टीम के प्रबंधक श्री सुमित कुमार यादव (कबीरधाम जिला)

मिनी बालिका हैंडबाल टीम

1. कु. पूर्वी पिल्ले (कबीरधाम जिला), 2. कु. तनिष्का साहू (कबीरधाम जिला), 3. कु. पूर्वी मानिकपुरी (दुर्ग जिला), 4. कु. तनुष्का साहू (दुर्ग जिला), 5. कु. पलक मानिकपुरी (दुर्ग जिला), 6. कु. वर्षा नेताम (कांकेर जिला), 7. कु. सुभद्रा दुग्गा (कांकेर जिला), 8. कु. अनन्या त्रिपाठी (दुर्ग जिला), 9. कु. अपर्णा बरगाह (रायपुर जिला), 10. कु. रचना दर्रो (कांकेर जिला), 11. टीम की प्रशिक्षक कु. हेमपुष्पा (रायपुर जिला), 12. टीम की प्रबंधक श्रीमती जया हासमी (कबीरधाम जिला)

छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी बालक एवं बालिका हैंडबाल टीम को उपरोक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के चेयरमेन  विनोद चंद्राकर, अध्यक्ष  धर्मेन्द्र यादव, कार्यकारी अध्यक्ष  अरुण सिंघानिया, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष  अभिमन्यु मिश्रा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोषाध्यक्ष  बशीर अहमद खान सहित छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने मिनी बालक एवं बालिका हैंडबाल खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देते हुये अपनी हार्दिक शुभकामनाये प्रदान की।

छत्तीसगढ़ राज्य की मिनी बालक एवं बालिका हैंडबाल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 19 अप्रैल  को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से रवाना हुई।


scroll to top