भिलाई नगर 31 जनवरी 2025:- वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कार्यों से प्रभावित होकर मैंने शारदा पारा वार्ड 35 नगर निगम का उप चुनाव न लड़ने का फैसला करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश करते हुए आज अपना नामांकन वापस ले लिया।
पत्रकार वार्ता में चर्चा करते हुए भाजपा प्रवेश करने वाले मनोज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद कांग्रेस का कोई भी वरिष्ठ नेता पूछ परख करने भी नहीं आया। पत्रकार वार्ता में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह अरोरा ने कहां की वार्ड 24 फौजी नगर में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी कांग्रेस का उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पायेगा।






वार्ड 35 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने नाम वापसी के कुछ समय पहले अपना नामांकन वापस लेकर भिलाई विधायक रिकेश सेन के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया।
नगर निगम भिलाई के दो वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी प्रचार में ही लगे थे तभी आज वार्ड 35 के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। वहीं वार्ड 24 फौजी नगर से निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर देवांगन ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया इस प्रकार इस वार्ड में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।
आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, मंडल अध्यक्ष तरूण सिंह ने गमछा पहना कर मनोज सिन्हा को भाजपा प्रवेश करवाया है। पत्रकारवता को भिलाई शहर जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ड उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत
00 एक और कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान
00 विधायक रिकेश सेन की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश
नगर पालिक निगम भिलाई के दो वार्डों में उप चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस भाजपा प्रत्याशी प्रचार में ही लगे थे तभी आज वार्ड 35 के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। कल ही दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की वार्ड पार्षद प्रत्याशी मीरा सिंह के नाम वापस ले लेने से भाजपा की विद्यावती सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, मंडल अध्यक्ष तरूण सिंह , राजेंद्र सिंह अरोरा,ने गमछा पहना कर मनोज सिन्हा को भाजपा प्रवेश करवाया है। भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 शारदा पारा में उप चुनाव हो रहा है।
इसके लिए यहां भाजपा ने चंदन यादव तो कांग्रेस ने मनोज सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों ने नामांकन दाखिल करने के साथ चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन आज नाम वापसी के समय सीमा से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने विधायक रिकेश सेन और भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से मिलकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रचार करने के दौरान मनोज सिन्हा को वार्ड के मतदाताओं से भाजपा को खुला समर्थन देने की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने चुनाव मैदान से हटकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।





