आज दीपावली भेंट कर सुबह पटना रवाना होंगे विधायक रिकेश

भिलाई नगर, 21 अक्टूबर 2025:- वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज रात्रि 8 बजे से विधायक कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं विधायक कार्यालय में दीपावली मिलन के अवसर पर विधायक रिकेश सेन से मुलाकात करने वालों का तांता लगा हुआ है।

बिहार चुनाव में दो विधानसभा के प्रवासी प्रभारी बनाए गए श्री सेन आज मंगलवार लोगों से दीपावली भेंट कर कल सुबह 7 बजे नियमित विमान से पटना रवाना होंगे।




