MLA रिकेश सेन ने “सुपर 30 विधायक प्रतिनिधि” घोषणा की…. अमिताभ भट्टाचार्य,नागेंद्र सिंह,कान्हा महाराज, रमेश दादर, कन्हैया लाल लहरें, अब्दुल समद कुरैशी, अनीता वर्मा प्रतिनिधि बने…

IMG_20240301_230331.jpg

भिलाई नगर, 1 मार्च 2023:- वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज रात दिल्ली रवानगी के पूर्व वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा को लोकसभा में 1 लाख बड़ी लीड दिलाने का संकल्प दोहराते हुए “सुपर 30 विधायक प्रतिनिधि” की घोषणा की है। श्री सेन ने कहा कि वैशाली नगर की जनता और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने विधानसभा में उन्हें 41 हजार मतों के अंतर से विजय दिलाया था। अब मोदीजी की हैट्रिक के लिए भाजपा प्रत्याशी को वैशाली नगर विधानसभा से 1 लाख की लीड दिलाने हम सभी कार्यकर्ता कमर कस तैयार हैं।

भाजपा पूरे भारतवर्ष में जनाधार के साथ हर भारतीय की पसंद बनती जा रही है। लोकसभा चुनाव सहित छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार के समर्थन में हजारों लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता की सेवा और राज्य तथा केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को घर घर जन जन तक पहुंचाने हम सभी संकल्पित हैं। वैशाली नगर भाजपा टीम को और भी मजबूत बनाने आज सुपर 30 प्रतिनिधियों की घोषणा उन्होंने की है, बहुत जल्द इन्हें वार्ड, निगम, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, रोजगार के क्षेत्र में सेवा की जिम्मेदारी देते हुए अहम दायित्व विधायक प्रतिनिधि के रूप में सौंपा जाएगा।


सुपर 30 विधायक प्रतिनिधि टीम में कान्हा महाराज, कन्हैया लाल लहरे महार समाज, सुनीत कुमार सिंह, हरीबंस सिंह कुशवाहा समाज, साहू समाज नेत्री श्रीमती भानबती साहू, भाजपा नेत्री निशा चौरसिया, भगवती देवी साव, भूतपूर्व सैनिक गिरजेश कुमार सिंह, श्रीमती मनीषा राठी, अक्षय श्रीवास, श्रीमती नम्रता महीप ढाकरे, बलदेव सिंह, वृंदा नगर निवासी बी रामाराव, कृष्णा नगर निवासी उत्तम श्रीरांगे, माडल टाउन निवासी रमेश दादर, प्रियदर्शिनी परिसर निवासी नरेंद्र बांधे, राजीव नगर निवासी दीपक भोंडेकर, लक्ष्मी नगर निवासी सुमन वर्मा, सुपेला बाजार निवासी सचिन ताम्रकार, नेहरू भवन वार्ड निवासी विवेक सेन,

कांट्रैक्टर कालोनी निवासी सूर्यकांत बघेल, मुस्लिम समाज से अब्दुल समद कुरैशी, उद्योगपति नागेंद्र कुमार सिंह, कोसा नगर भाजपा मंडल महिला नेत्री मीना शुक्ला, लक्ष्मीनारायण सेन, महिला नेत्री उमा सोनकर, पूर्व पार्षद श्रीमती अनिता वर्मा, श्रमिक नेता दिलेश्वर राव, दिनेश सेन और होटल रेसार्ट कंसल्टेंट अमिताभ भट्टाचार्य को शामिल किया गया है। रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को कहा है कि वो वार्ड पार्षद/छाया पार्षद के सहयोग और सामंजस्य से जनसमस्या,

विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बना कर समय समय पर उन्हें दूर करवाने आवश्यक पहल करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को अपने वार्ड में घर-घर पहुंचा आमजन को लाभान्वित करने अहम भूमिका निभाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी को वैशाली नगर बड़ी लीड दिलाने अहम भूमिका अदा करेंगे।


scroll to top