विधायक रिकेश सेन बिहार रवाना, कहा - फिर बन रही एनडीए की सरकार....सारण जिले के अमनौर व गड़खा विधानसभा के प्रवासी प्रभारी होंगे रिकेश सेन - Steel City Online News Portal

विधायक रिकेश सेन बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए की सरकार….सारण जिले के अमनौर व गड़खा विधानसभा के प्रवासी प्रभारी होंगे रिकेश सेन

IMG-20251013-WA0719.jpg

विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए की सरकार

भिलाई नगर, 13 अक्टूबर 2025:- भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व से मिली जिम्मेदारी अनुरूप बिहार प्रदेश के चुनाव में प्रवासी प्रभारी वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज बिहार रवाना हो गए हैं।

श्री सेन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए गडखा और अमनौर विधानसभा का  प्रवासी प्रभारी बनाया है, इसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


scroll to top