गुंडरदेही के कचांदुर ग्राम से किसानों को दो वर्ष के धान बोनस राशि वितरण का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ.... ? किसानों को 8175.73 लाख बोनस - Steel City Online News Portal

गुंडरदेही के कचांदुर ग्राम से किसानों को दो वर्ष के धान बोनस राशि वितरण का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ…. ? किसानों को 8175.73 लाख बोन

IMG_20231225_145844.jpg

भिलाईनगर 25 दिसंबर 2023गुंडरदेही के कचांदुर ग्राम से किसानों को दो वर्ष के धान बोनस राशि वितरण का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ किसानों को 8175.73 लाख बोनस का वितरण किया गया है।


अटल जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को गुंडरदेही के कचांदुर ग्राम में दो वर्ष का बकाया धान बोनस वितरण कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य बालोद संध्या भारद्वाज, सौरभ चोपड़ा, थाना सिंह मंडावी, खेमलाल साहू, लेखराम साहू सहित बड़ी संख्या में गुंडरदेही ब्लाक के कृषक और समीपस्थ क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।


गौरतलब हो कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग अंतर्गत कुल 5 शाखाओं से 40 समितियों के माध्यम से वर्ष 2014-15 की राशि 4423.24 लाख एवं वर्ष 2015-16 की राशि 3752.49 लाख सहित कुल 8175.73 लाख रूपये की बोनस राशि का वितरण आज इस कार्यक्रम में किया गया।


scroll to top